Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राजस्थान: अग्निपथ योजना के खिलाफ सीएम गहलोत ने निकाली तिरंगा यात्रा

राजस्थान: अग्निपथ योजना के खिलाफ सीएम गहलोत ने निकाली तिरंगा यात्रा

अग्निपथ योजना: जयपुर। केन्द्र सरकार द्वारा लायी गई सेना भर्ती से संम्बन्धित अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन पूरे देश में लगातार चल रहा है। योजना लाने के 4 दिन बाद भी प्रदर्शन कम नहीं हो रहा है। बल्कि दिन पर दिन देश के युवा वर्ग में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राजस्थान भी इससे अछूता […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2022 15:49:34 IST

अग्निपथ योजना:

जयपुर। केन्द्र सरकार द्वारा लायी गई सेना भर्ती से संम्बन्धित अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन पूरे देश में लगातार चल रहा है। योजना लाने के 4 दिन बाद भी प्रदर्शन कम नहीं हो रहा है। बल्कि दिन पर दिन देश के युवा वर्ग में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है।

अग्निपथ योजना के विरोध होने का कारण

बता दें कि अग्निपथ योजना के अन्तर्गत सेना में भर्ती होने की अवधी 17.5 से 21 साल के बीच थी जिसके भारी विरोध के बाद सरकार द्वारा इसकी उम्र सीमा 21 वर्ष से बड़ा कर 23 वर्ष तक कर दिया गया। इस योजना के अन्तर्गत सेना में 4 साल के नौकरी का प्रावधान है। जिसके बाद अधिक से अधिक 25 प्रतिशत युवा को आगे की सेवा के लिये चयनित किया जायेगा। और 75 प्रतिशत युवा को रिटायर्ड कर दिया जायेगा। इस योजना के खिलाफ कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। पार्टी के बड़े नेता सरकार दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच कर योजना के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन कर चला रहे है।

सीएम अशोक गहलोत ने योजना के खिलाफ किया ट्वीट

इसी तरह राजस्थान में भी कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने में लगी हुई है। अग्निपथ योजना के खिलाफ सीएम अशोक गहलोत के अगुवाई में काग्रेंस ने तिरंगा यात्रा निकाला । सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करके इस योजना को जल्द से जल्द रद्द करने कि मांग की है। उन्होनें अपने ट्वीट में कहा की पूरे देश के युवा आक्रोश में है। वो इस अग्निपथ योजना से नाखुश हैं। उनकी भावनाओं को मोदी सरकार को समय के पहले समझ लेना चाहिये। गहलोत ने कहा की योजना को बिना बहस के जल्दबाजी में पेश किया गया है। जो देश की जनता के पक्ष में कतई नहीं है।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें