Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ram Mandir Bhajan 2024: प्राण प्रतिष्ठा से दस दिन पहले रिलीज हुआ मनोज तिवारी का नया गाना

Ram Mandir Bhajan 2024: प्राण प्रतिष्ठा से दस दिन पहले रिलीज हुआ मनोज तिवारी का नया गाना

नई दिल्ली। इस महीने की 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब सिर्फ 10 दिन ही बचे हैं। बता दें कि इस समारोह से पहले, आज बुधवार को भाजपा सांसद और सिंगर – एक्टर मनोज तिवारी का भगवान श्री राम को समर्पित एक गाना ‘राम के थे राम के […]

Ram Mandir Bhajan 2024
inkhbar News
  • Last Updated: January 10, 2024 20:08:05 IST

नई दिल्ली। इस महीने की 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब सिर्फ 10 दिन ही बचे हैं। बता दें कि इस समारोह से पहले, आज बुधवार को भाजपा सांसद और सिंगर – एक्टर मनोज तिवारी का भगवान श्री राम को समर्पित एक गाना ‘राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे’ (Ram Mandir Bhajan 2024) रिलीज हुआ है। मनोज तिवारी का यह गाना भगवान राम के प्रति उनकी आस्था को दर्शता है। साथ ही इसे लेकर मनोज तिवारी काफी गौरवान्वित भी हैं। मनोज तिवारी ने इस गाने को शीतल पांडे और अमित ढुल के साथ मिलकर गाया है। साथ ही इसके म्यूजिक वीडियो में भी तीनों की उपस्थिति शानदार तरीके से दिखाई गई है। वहीं गाने के बैक ग्राउंड में भगवान राम की दिखाई दे रही छवि इस भक्तिमय गाने में चार चाँद लगा रही है।

गाने को लेकर बोले मनोज तिवारी

इस गाने को लेकर मनोज तिवारी का कहना है कि यह सच है कि हम सभी राम के थे, राम के हैं और राम के रहेंगे। हमें इस पर गर्व है। हम इस बात से भी गौरवान्वित हैं कि हम सनातन धर्म और रामचरितमानस की परम्परा से आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्ध विरासत है, जिसका अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाने का काम देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी ने किया है। भगवान राम की महिमा अलौकिक है और उनके आगमन से पूरा देश हर्षित है। ऐसे में हमारा यह गाना सभी राम भक्तों के लिए है। यह उम्मीद है कि यह गीत सभी को यह पसंद आएगा।

अक्षरा सिंह का गाना (Ram Mandir Bhajan 2024) भी हो चुका है रिलीज

बता दें कि मनोज तिवारी, शीतल पांडे और अमित ढुल का राम भजन ‘राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे’ ढुल एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। जिसे ढुल एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। मनोज तिवारी काफी लंबे समय के बाद कोई गाना लेकर आ रहे हैं, जिसका उनके फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। ये गाना, भगवान श्री राम को लेकर बनने वाला यह अब तक का सबसे अनूठा गाना है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले अक्षरा सिंह भी भगवान श्री राम पर आधारित गाने को लेकर आ चुकी है। जिसका टाइटल ‘राम सबके हैं’ है। इस गाने को भी दशकों ने खूब पसंद किया।

ये भी पढ़ें- अयोध्या में खुलेगा विश्व का पहला सेवन स्टार शाकाहारी होटल, CM योगी ने किया एलान