Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ram Mandir Pran Prathistha: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर कहा….

Ram Mandir Pran Prathistha: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर कहा….

नई दिल्ली: अयोध्या नगरी के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान 22 जनवरी यानी की आज पूरा हो गया। 500 साल के लंबे इंतजार के बाद आज भगवान राम अपने घर लौट आए हैं। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी के प्रमुख नवीन पटनायक भी इस खास कार्यक्रम के साक्षी बने। उन्होंने […]

Ram Mandir Pran Prathistha
inkhbar News
  • Last Updated: January 22, 2024 19:00:39 IST

नई दिल्ली: अयोध्या नगरी के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान 22 जनवरी यानी की आज पूरा हो गया। 500 साल के लंबे इंतजार के बाद आज भगवान राम अपने घर लौट आए हैं। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी के प्रमुख नवीन पटनायक भी इस खास कार्यक्रम के साक्षी बने। उन्होंने एक स्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अयोध्या में आयोजित होने वाले शुभ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने।

पटनायक ने ये लिखा तस्वीर शेयर करते हुए

बता दें कि नवीन पटनायक ने टीवी देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अयोध्या में आयोजित होने वाले शुभ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश को धार्मिक उत्साह के साथ एक साथ आते देखकर बहुत खुशी हुई। जानकारी दे दें कि नवीन पटनायक ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं और उस दौरान सीएम पटनायक हाथ जोड़े हुए हैं।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना

राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वो भी एक समय था जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। ऐसे लोग भारत के सामाजिक भाव की पवित्रता को नहीं जान पाए। इस मंदिर का निर्माण भारतीय समाज के धैर्य, शांति आपसी सद्भाव और समन्वय का भी प्रतीक है। हम सब देख रहे हैं कि ये निर्माण किसी आग को नहीं, बल्कि ऊर्जा को जन्म दे रहा है।


ALSO READ:-