Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ram Mandir: अंतरिक्ष से करिए राम मंदिर के दर्शन, इसरो ने सैटेलइट के जरिए ली तस्वीरें

Ram Mandir: अंतरिक्ष से करिए राम मंदिर के दर्शन, इसरो ने सैटेलइट के जरिए ली तस्वीरें

नई दिल्लीः अयोध्या में कल यानी 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। उससे पहले इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अंतरिक्ष से करवा दिया है राम मंदिर का भव्य दर्शन। अंतरिक्ष से पहली बार श्रीराम मंदिर […]

Ram Mandir: अंतरिक्ष से करिए राम मंदिर के दर्शन, इसरो ने सैटेलइट के जरिए ली तस्वीरें
inkhbar News
  • Last Updated: January 21, 2024 17:30:34 IST

नई दिल्लीः अयोध्या में कल यानी 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। उससे पहले इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अंतरिक्ष से करवा दिया है राम मंदिर का भव्य दर्शन। अंतरिक्ष से पहली बार श्रीराम मंदिर और अयोध्या की तस्वीर जारी की गई है।

राम मंदिर के साथ रेलवे स्टेशन भी आ रहा नजर

इस तस्वीर के लिए इसरो ने भारतीय रिमोट सेंसिंग सीरीज के एक स्वदेशी सैटेलाइट का प्रयोग किया है। इस तस्वीर में सिर्फ राम मंदिर ही नहीं बल्कि अयोध्या का बड़ा हिस्सा नजर रहा है। नीचे की नवनिर्मित रेलवे स्टेशन दिख रहा है। राम मंदिर के दाहिने की तरफ दशरथ महल नजर आ रहा है। ऊपर बाएं तरफ सरयू नदी और उसका बाढ़ क्षेत्र दिख रहा है, जिसे कछार भी कहा जाता है।

खराब मौसम के चलते तस्वीरे अभी आई

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की यह तस्वीर एक महीने पहले यानी 16 दिसंबर 2023 को ली गई थी। उसके बाद से अयोध्या का मौसम बदलता गया है। जिसके चलते काफी ज्यादा कोहरा होने की वजह से सैटेलाइट दोबारा तस्वीर नहीं ले पाई। बता दें कि भारत के पास अंतरिक्ष में इस समय 50 से ज्यादा सैटेलाइट्स मौजूद है। जिनका रेजोल्यूशन एक मीटर से भी कम है।

मंदिर निर्माण में हुआ इसरो तकनीक का प्रयोग

बता दें कि सैटेलाइट इतने ताकतवर हैं कि एक मीटर से कम आकार की वस्तु की भी स्पष्ट तस्वीर ले सकता है। इन तस्वीरों को प्रोसेस और संभालने का काम हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर एनआरएससी में किया जाता है। तस्वीर भी वहीं से जारी की जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं मंदिर निर्माण में इसरो की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

ये भी पढ़ेः