Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ram Mandir: शिवपाल यादव ने बताया क्यों रामसेवक पर चलवानी पड़ी थी गोली, उन लोगों ने…

Ram Mandir: शिवपाल यादव ने बताया क्यों रामसेवक पर चलवानी पड़ी थी गोली, उन लोगों ने…

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर सफाई पश करते हुए कहा कि उस समय अयोध्या में स्टे के बावजूद भाजपा के कारसेवकों ने हिंसा की थी। जिसको लेकर तत्कालीन सरकार ने संविधान की रक्षा की खातिर गोली चलवाई थी। उन्होंने कहा कि कारसेवकों […]

Ram Mandir: शिवपाल यादव ने बताया क्यों रामसेवक पर चलवानी पड़ी थी गोली, उन लोगों ने...
inkhbar News
  • Last Updated: January 18, 2024 16:42:55 IST

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर सफाई पश करते हुए कहा कि उस समय अयोध्या में स्टे के बावजूद भाजपा के कारसेवकों ने हिंसा की थी। जिसको लेकर तत्कालीन सरकार ने संविधान की रक्षा की खातिर गोली चलवाई थी। उन्होंने कहा कि कारसेवकों ने आदेश का उल्लंघन किया था जबकि कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। सरकार ने अदालत के आदेश का पालन किया था।

भाजपा झूठ की राजनीति करती हैः शिवपाल

शिवपाल यादव सपा कार्यालय पर एक समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी झूठ की राजनीति करती है। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा बीजेपी का आयोजन है। जबकि यह कार्यक्रम संतों का होना चाहिए था। शंकराचार्य व संतो का अपमान देश देख रहा है। इसका नतीजा भाजपा को भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए अधूरे राम मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है।

पूरे परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे

भाजपा देश की पूजा पद्धति तो छोड़िए संविधान को भी बदलने की तैयारी लगी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि 22 जनवरी के बाद पूरे परिवार के साथ हम लोग राममंदिर के दर्शन करने जाएंगे। बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मायावती दलितों को लूटकर दौलत की बेटी बन गईं यह किसी से छिपा नहीं है। शिवपाल यादव ने कहा कि सपा से गठबंधन कर उन्हें 10 सीटें मिली थीं जबकि सपा से अलग होने के बाद एक सीट मिली।

ये भी पढ़ेः