Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ramadan 2023: आज से रमजान का महीना शुरू, जानिए सहरी और इफ्तार का समय

Ramadan 2023: आज से रमजान का महीना शुरू, जानिए सहरी और इफ्तार का समय

नई दिल्ली: मुस्लिम लोगों के लिए रमजान का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। रमजान के महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद से शुरू होती है। आपको बता दें कि यह पाक महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। इस महीने की शुरुआत होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना […]

Ramadan 2023
inkhbar News
  • Last Updated: March 24, 2023 09:41:03 IST

नई दिल्ली: मुस्लिम लोगों के लिए रमजान का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। रमजान के महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद से शुरू होती है। आपको बता दें कि यह पाक महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। इस महीने की शुरुआत होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार फारसी में उपवास को रोजा कहा जाता हैं। शुक्रवार 24 मार्च यानी आज से यह पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है। वहीं आज पहला रोजा है। मुस्लिम धर्म के मुताबिक, रमजान के महीने में हर मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। रोजा रखने की प्रक्रिया सुबह सहरी के साथ शुरू होती है और फिर शाम में इफ्तार करके रोजा खोला जाता है। बताया जाता है कि रमजान की शुरुआत चांद दिखने के अगले दिन से शुरू हो जाती है। आइए चलिए आपको बताते हैं सहरी और इफ्तार का सही वक़्त।

सेहरी और इफ्तार का समय

रमजान के महीने में रोजा रखने वाले लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ना कुछ खाते और ना ही कुछ पीते हैं। पहले सहरी खाकर रोजा शुरू किया जाता है और रोजा खोलने के लिए शाम को इफ्तार किया जाता है। रमजान के रोजे की सहरी का समय सुबह 5:01 है और इफ्तार का समय शाम 06:37 है। साथ ही इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि शहर के मुताबिक सेहरी और इफ्तार के समय में थोड़ा अंतर होता है।

रमजान में अवश्य करें इन नियमों का पालन

इस साल 2023 रमजान का महीना पूरे 30 दिन का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार आखिरी रोजा 21 अप्रैल को होगा और फिर इसके बाद ही ईद का त्यौहार 22 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। इस महीने में कुछ सख्त नियमों का पालन अवश्य करे।

रमजान के महीने में हर रोजा रखने वाले के लिए पांच वक्त की नमाज अनिवार्य है।
इस पाक महीने में ईद से पहले जकात यानी दान देना काफी जरूरी है।
जकात में अपने सालभर की कमाई का ढाई प्रतिशत हिस्सा जरूरतमंदों को दान देना जरूरी माना गया है।
रमजान के महीने में इबादत करने वाले हर एक व्यक्ति को अल्लाह का शुक्रिया अवश्य करना चाहिए।

 

Mumbai में बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में हुई चोरी, चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

Amritpal Singh की गिरफ्तारी को लेकर ‘वारिस पंजाब दे’ के वकील का दावा, ‘हो सकता है एनकाउंटर’