Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ranchi Crime News:कैब ड्राइवर ने इंजीनियर लड़की को किडनैप कर लूट को दिया अंजाम

Ranchi Crime News:कैब ड्राइवर ने इंजीनियर लड़की को किडनैप कर लूट को दिया अंजाम

रांची: झारखण्ड के राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर युवती के साथ लूटपाट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। दरअसल, बेंगलुरु से रांची पहुंची युवती को सरकारी बस स्टैंड पहुंचने के लिए अपनी कार में बैठाता है। लेकिन कार चालक लूट के नियति से उसे एक सुनसान रास्ते पर ले जाकर रोक देता […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 7, 2023 22:56:59 IST

रांची: झारखण्ड के राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर युवती के साथ लूटपाट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। दरअसल, बेंगलुरु से रांची पहुंची युवती को सरकारी बस स्टैंड पहुंचने के लिए अपनी कार में बैठाता है। लेकिन कार चालक लूट के नियति से उसे एक सुनसान रास्ते पर ले जाकर रोक देता है। इसे लेकर अब युवती ने अपहरण और लूट का मामला दर्ज कराया।

कैब ड्राइवर सरकारी बस स्टैंड के बजाए युवती को एक सुनसान जगह पर ले जाता है और 2000 हज़ार नगद रूपये लूट लेता है। वो युवती को चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर एटीएम (ATM) के पिन की जानकारी ले लेता है। फिर वो किसी को न बताने के धमकी दे कर एक सुनसान जगह पर युवती को छोड़ देता है।

राहगीरों ने मदद की

राहगीरों के सहायता से युवती बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां उसने इस पूरी घटना को विस्तार से बताया। बता दें, युवती झारखण्ड के जमशेदपुर की रहने वाली है। ये बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।वो बंगलुरु से रांची एयरपोर्ट से जमशेदपुर जाने वाली थी।

पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच पर जुट गई। पुलिस ने कहा कि CCTV के मदद से आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के इरादे से नंबर प्लेट पर स्टीकर लगा दिया था। महिला सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पुलिस ने कई CCTV फुटेज के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे ATM भी बरामद कर लिया है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार