Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • रांची: बस में दिए जलाकर सोए ड्राइवर और कंडक्टर, आग में झुलसने से दोनों की मौत

रांची: बस में दिए जलाकर सोए ड्राइवर और कंडक्टर, आग में झुलसने से दोनों की मौत

रांची: रांची। झारखंड के रांची में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा हो गया। लोअर बाजार थाना इलाके के खादगढ़ा बस स्टैंड पर बस में सो रहे ड्राइवर और कंडक्टर की आग में झुलसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात दोनों बस में दिए जलाकर वहीं सो गए थे, जिसके […]

(रांची-बस में आग लगी)
inkhbar News
  • Last Updated: October 25, 2022 11:00:08 IST

रांची:

रांची। झारखंड के रांची में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा हो गया। लोअर बाजार थाना इलाके के खादगढ़ा बस स्टैंड पर बस में सो रहे ड्राइवर और कंडक्टर की आग में झुलसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात दोनों बस में दिए जलाकर वहीं सो गए थे, जिसके बाद अचानक भड़की आग में दोनों को बचकर बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

बता दें कि आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद आधा जल चुके दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हादसा

गौरतलब है कि दिवाली की रात देश के कई हिस्सों से घटनाएं सामने आई हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पीतमपुरा के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिसमें सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि दिवाली पर दिल्ली में आग लगने की 200 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव