Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • आधी रात रेप-मर्डर, ये कैसी आजादी? कोलकाता रेप केस पर लोगों ने पूछे तीखे सवाल

आधी रात रेप-मर्डर, ये कैसी आजादी? कोलकाता रेप केस पर लोगों ने पूछे तीखे सवाल

कोलकाता: 9 अगस्त की सुबह भारत के लिए एक मनहूस सुबह थी. कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग के सेमिनार हॉल में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला। वह नाइट ड्यूटी पर थी। 36 घंटे के काम से थक हार के डॉक्टर आराम करने के लिए वह सेमिनार हॉल गई थी. उसे […]

आधी रात रेप-मर्डर, ये कैसी आजादी? कोलकाता रेप केस पर लोगों ने पूछे तीखे सवाल
inkhbar News
  • Last Updated: August 14, 2024 23:33:29 IST

कोलकाता: 9 अगस्त की सुबह भारत के लिए एक मनहूस सुबह थी. कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग के सेमिनार हॉल में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला। वह नाइट ड्यूटी पर थी। 36 घंटे के काम से थक हार के डॉक्टर आराम करने के लिए वह सेमिनार हॉल गई थी. उसे यह नहीं पता था की वह जिस अस्पताल के लिए वह इतना काम कर रही है वही उसके भक्षक होंगे। आराम कर रही डॉक्टर का शव सेमिनार हाल में अर्धनग्न अवस्था में मिला।

Nirbhaya Fund utilisation shows why women continue to be unsafe in India -  India Today

महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत पर पूरा देश घुसे से लाल है। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं। लोग कह रहे है कि हम आज़ादी का 78वीं वर्षगाठ माना रहे हैं लेकिन क्या सच में हम आज़ाद हैं? आज़ादी के इतने साल बाद भी महिलाओं की सुरक्षा का कोई कड़ा इंतज़ाम नहीं हो पाया है। अक्सर ऐसी घटना होने पर कुछ बुद्धिजीवी पीड़िता पर सवाल उठाते है. पीड़िता इतनी रात को क्यों बाहर गई थी, छोटे कपड़े क्यों पहने थे, वह अपनी पुरुष मित्र के साथ क्यों घूम रही थी. इतने सारे सवालों में आज तक कोई ये सवाल नहीं करता कि महिला की आज़ादी पर क्यों उठते है इतने सारे सवाल। एक महिला क्यों किसी से पूछे कि उसे क्या करना है,कहां जाना है, किसके साथ जाना है। क्या महिला घूमें, आज़ादी की सास लेने का हक नहीं है। आज जब महिला ट्रेनी डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो दिल दहल गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत का खुलासा

पुलिस ने सोमवार (12 अगस्त) को ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी, जिसमें बताया गया है कि दुष्कर्म और मारपीट के बाद आरोपियों ने डॉक्टर की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार सुबह 3 से 5 बजे के बीच होने का अनुमान है।

चार पन्नों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने डॉक्टर के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। उसके प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म मिले हैं। डॉक्टर की चीखें दबाने के लिए आरोपियों ने लगातार उसकी नाक, मुंह और गला दबाया। गला घोंटने से थायरॉइड कार्टिलेज टूट गई थी।

डॉक्टर का सिर दीवार से दबाया गया था, ताकि वह चीख न सके। पेट, होंठ, अंगुलियों और बाएं पैर पर चोट के निशान मिले हैं। फिर उस पर इतनी जोर से हमला किया गया कि उसका चश्मा टूट गया और कांच के टुकड़े उसकी आंखों में घुस गए। दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।

यह भी पढ़ें :-

लिस झूठी! एक नहीं कई गुनाहगार- कोलकाता रेप केस पर लोगों ने ममता को झाड़ दिया