Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Rastrapatni Row: किरेन रिजिजू बोले- कांग्रेस को अंदाजा नहीं, राष्ट्रपत्नी बयान पर कितने गुस्से में हैं आदिवासी

Rastrapatni Row: किरेन रिजिजू बोले- कांग्रेस को अंदाजा नहीं, राष्ट्रपत्नी बयान पर कितने गुस्से में हैं आदिवासी

Rastrapatni Row: नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए कहा है कि इतनी गंभीर बातों को हल्के में लेना ठीक नहीं है। कांग्रेस अंदाजा नहीं है कि राष्ट्रपत्नी आदिवासियों में कितना विरोध है। ऐसे नहीं होता है […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 29, 2022 14:40:00 IST

Rastrapatni Row:

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए कहा है कि इतनी गंभीर बातों को हल्के में लेना ठीक नहीं है। कांग्रेस अंदाजा नहीं है कि राष्ट्रपत्नी आदिवासियों में कितना विरोध है।

ऐसे नहीं होता है स्लिप ऑफ टंग

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि वीडियो में आपको साफ सुनाई देगा कि अधीर रंजन चौधरी ने पहले 2 बार राष्ट्रपति कहा फिर सही करके राष्ट्रपत्नी कहा। ऐसे स्लिप ऑफ टंग थोड़ी होता है। इतनी गंभीर बातों को हल्के में लेना ठीक नहीं है। उनको अंदाजा नहीं है कि आदिवासियों में कितना विरोध है।

अधीर का दिमाग बधीर हो गया है

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि अधीर रंजन चौधरी का नाम है अधीर लेकिन उनका दिमाग बधीर हो गया है। वे अपना दिमाग इसी तरह चलाते हैं जिससे पूरे देश का अपमान होता है। उन्होंने राष्ट्रपति पद का अपमान किया है। राष्ट्रपति महिला का उन्होंने अपमान किया है। उनको अपना पद छोड़ना चाहिए।

कांग्रेस पर बरसी स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन की टिप्पणी पर कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया।

निर्मला सीतारमण ने भी साधा निशाना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्पष्ट रूप से लोकसभा के विपक्ष के नेता का उद्देश्य नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अपमान करना था। जो एक स्व-निर्मित महिला हैं, एक आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं। पूरा भारत उनका समर्थन कर रहा है। ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का प्रयोग कहीं नहीं होता है।

अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने अशोभनीय टिप्पणी की है. सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ का विरोध कर रही कांग्रेस ने शुक्रवार को भी संसद भवन परिसर में विरोध किया था. इसी दौरान एक निजी चैनल से बातचीत में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण