Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Raymond Family: रेमंड ग्रुप के गौतम सिंघानिया और विजयपत सिंघानिया का हुआ मिलन, खत्म हुई नौ साल लंबी बाप-बेटे की लड़ाई

Raymond Family: रेमंड ग्रुप के गौतम सिंघानिया और विजयपत सिंघानिया का हुआ मिलन, खत्म हुई नौ साल लंबी बाप-बेटे की लड़ाई

नई दिल्लीः रेमंड ग्रुप अक्सर अपने पारिवारिक कलह को लेकर खबरों में रहा है। पहले बेटे द्वारा पिता को घर से निकाले जाने का मामला हो या फिर पति-पत्नी का विवाद लेकिन अब शायद सिंघानिया फैमिली में ऑल इज वेल हो गया है और पिता-बेटे में सुलह होती नजर आ रही है। ये हम नहीं […]

Raymond Family: रेमंड ग्रुप के गौतम सिंघानिया और विजयपत सिंघानिया का हुआ मिलन, खत्म हुई नौ साल लंबी बाप-बेटे की लड़ाई
inkhbar News
  • Last Updated: March 21, 2024 11:07:00 IST

नई दिल्लीः रेमंड ग्रुप अक्सर अपने पारिवारिक कलह को लेकर खबरों में रहा है। पहले बेटे द्वारा पिता को घर से निकाले जाने का मामला हो या फिर पति-पत्नी का विवाद लेकिन अब शायद सिंघानिया फैमिली में ऑल इज वेल हो गया है और पिता-बेटे में सुलह होती नजर आ रही है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि रेमंड ग्रुप के एमडी और चेयरमैन गौतम सिंघानिया और ग्रुप फाउंडर विजयपत सिंघानिया को एक साथ देखकर ये कयास लगाए लगने शुरु हो गए हैं। ऐसा हो भी क्यों ना आखिर 9 साल बाद गौतम सिंघानिया और विजयपत सिंघानिया का मिलन जो हुआ है।

गौतम सिंघानिया ने शेयर की फोटो

गौतम सिंगानिया ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट (अब एक्स) पर अपने पिता के साथ एक फोटो साझा की। इसके साथ ही उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा कि आज अपने पिता के साथ आकर और उनका आशीर्वाद पाकर खुश हूं। सदैव आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं पापा उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा जोर पकड़ रही है कि आखिर 9 साल बाद दोनों के बीच विवाद का अंत हो गया है।

वर्षों बाद खत्म हुई लड़ाई

बता दें कि रेमंड ग्रुप के फाउंडर विजयपत सिंघानिया और उनके बेटे गौतम सिंघानिया के बीच विवाद साल 2015 से जारी था। गौरतलब है कि विजयपत सिंघानिया ने 2015 में ही अपने बेटे को रेमंड कंपनी की कमान सौंपी थी। गौतम के हाथ में कंपनी की कमान आने के बाद से ही बाप और बेटे के बीच विवाद खबरों में आया था और ये मामला घर की चाहरदीवारी से निकलकर सड़क पर आ गया था। साल 2017 में उन्होंने अपने बेटे पर मुंबई में उनकी पारिवारिक संपत्ति जेके हाउस से बाहर निकालने का आरोप लगाया था। अब करीब 9 साल बाद विजयपत सिंघानिया एक बार फिर जेके हाउस पहुंचे। जिसकी तस्वीर बेटे गौतम सिंघानिया ने एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा की है।