Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Republic Day 2023: कौन हैं गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि? जानें परेड की खासियत

Republic Day 2023: कौन हैं गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि? जानें परेड की खासियत

नई दिल्ली। देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ पांच मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का उच्च प्रतिनिधिमंडल भी गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि इस […]

(गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि)
inkhbar News
  • Last Updated: January 26, 2023 09:56:10 IST

नई दिल्ली। देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ पांच मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का उच्च प्रतिनिधिमंडल भी गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि इस वर्ष भारत और मिस्र राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं।

परेड में दिखेंगी 23 झांकियां

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार 23 झांकियां देखने को मिलेंगी, जिनमें 17 झांकियां अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी। इसके साथ ही 6 झांकियां विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी। वहीं, दूसरी तरफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पहली बार झांकी दिखाने जा रहा है।

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों की रोकथाम के लिए जांच तेज कर दी गई है। लगभग 6 हजार सुरक्षाकर्मी गणतंत्र दिवस समारोह में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में करीब 60 हजार से 65 हजार लोगों के आने की उम्मीद है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार