Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गणतंत्र दिवस 2025 की परेड खत्म, पहली बार कर्तव्य पथ पर एक साथ 5 हजार कलाकारों ने दी प्रस्तुति

गणतंत्र दिवस 2025 की परेड खत्म, पहली बार कर्तव्य पथ पर एक साथ 5 हजार कलाकारों ने दी प्रस्तुति

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्तव्य पथ पर मौजूद रहे। साथ ही बतौर मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी गणतंत्र दिवस समारोह में मौजूद रहे।

republic day parade 2025
inkhbar News
  • Last Updated: January 26, 2025 13:02:49 IST

नई दिल्ली। देशभर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड निकाली गई। इस परेड में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी दिखाई गई। इसके साथ ही कर्तव्य पथ की परेड में पहली बार एक साथ 5 हजार कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

परेड के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्तव्य पथ पर मौजूद रहे। साथ ही बतौर मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी गणतंत्र दिवस समारोह में मौजूद रहे।

इंडोनेशिया के जवान भी हुए शामिल

बता दें कि इंडोनेशियाई सैन्य अकादमी के 190 जवान गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुए। इंडोनेशियाई जवानों ने परेड के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को सलामी दी।

 

वार मेमोरियल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

गणतंत्र दिवस की परेड से पहले पीएम मोदी इंडिया गेट पर स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पहुंचे, यहां पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें-

Republic Day 2025: देशभक्ति के रंग में रंगे श्रीनगर के लोग, सड़कों पर जमकर मना जश्न