Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Republic Day 2025 : गजब है PM मोदी का साफा कलेक्शन, इस बार लाल-पीली पगड़ी ने खींचा सबका अटेंशन

Republic Day 2025 : गजब है PM मोदी का साफा कलेक्शन, इस बार लाल-पीली पगड़ी ने खींचा सबका अटेंशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस पर खास अंदाज में नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल-पीले रंग की पगड़ी के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट पहना था। इसके साथ ही उन्होंने खास मौकों पर चमकीले और रंग-बिरंगे पगड़ी पहनने की अपनी परंपरा को जारी रखा।

yellow and red striped safa
inkhbar News
  • Last Updated: January 26, 2025 16:24:37 IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस पर खास अंदाज में नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल-पीले रंग की पगड़ी के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट पहना था। इसके साथ ही उन्होंने खास मौकों पर चमकीले और रंग-बिरंगे पगड़ी पहनने की अपनी परंपरा को जारी रखा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बहुरंगी ‘बंधनी’ प्रिंट वाली पगड़ी पहनी थी।

कैसे बनती है बांधनी

बांधनी  एक तरह का टाई-डाई कपड़ा है, जो गुजरात और राजस्थान में प्रचलित है। यह एक ऐसी विधि है, जिसमें कपड़े को बांधकर और गांठ लगाकर रंगा जाता है। जॉर्जेट, शिफॉन, सिल्क और कॉटन के कपड़े को कलर पूल में डालने से पहले धागे से कसकर बांधा जाता है और जब इस धागे को खोला जाता है, तो बंधा हुआ हिस्सा रंगीन हो जाता है। फिर धागे का इस्तेमाल करके हाथ से कपड़े पर डिजाइन बनाया जाता है।

2023 में किस अवतार में दिखे मोदी

इससे पहले 2023 में मोदी ने कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा के साथ बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहनी थी। इस साल 77वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने बहुरंगी राजस्थानी शैली की पगड़ी चुनी, जिसका छोर (छेला) कमर से नीचे तक लंबा था। 2019 में प्रचंड बहुमत के साथ दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटने के बाद, मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपना छठा स्वतंत्रता दिवस भाषण देते समय बहुरंगी पगड़ी पहनी थी। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के लिए राजस्थानी सफारी या पगड़ी प्रधानमंत्री की पसंद रही है।

2014 में जोधपुरी बंधेज पगड़ी पहनी

2014 में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण के अवसर पर, उन्होंने चमकीले लाल रंग की जोधपुरी बंधेज पगड़ी पहनी थी। वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने बहुरंगी लहरिया पीली पगड़ी और वर्ष 2016 में गुलाबी और पीले रंग की टाई-एंड-डाई पगड़ी पहनी थी। वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री का साफा चमकीले लाल और पीले रंग का मिश्रण था। इस पर चारों ओर सुनहरी रेखाएं थीं। वर्ष 2018 में लाल किले पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने भगवा साफा पहना था। कच्छ के चमकीले लाल बांधनी साफे से लेकर पीले रंग के राजस्थानी साफे तक, गणतंत्र दिवस पर मोदी के पहनावे की खासियत रही है।

2021 में मोदी ने पहनी ‘हलारी’ पगड़ी

वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए उत्तराखंड की एक अनूठी पारंपरिक टोपी चुनी। इस टोपी पर ब्रह्मकमल था। ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राजकीय पुष्प है, जिसे प्रधानमंत्री केदारनाथ की हर यात्रा पर इस्तेमाल करते रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2021 में मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पीले रंग की बिंदियों वाली ‘हलारी’ पगड़ी पहनी थी। इसे जामनगर के शाही परिवार के जाम साहब ने प्रधानमंत्री को उपहार में दिया था।

 

यह भी पढ़ें :-

कर्तव्य पथ पर भीष्म टैंक ने भरी हुंकार, गरजे ब्रह्मोस-रफाल