Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Republic Day Parade: इस बार क्यों ख़ास होगी गणतंत्र दिवस परेड?, 5 बातों से जानिए

Republic Day Parade: इस बार क्यों ख़ास होगी गणतंत्र दिवस परेड?, 5 बातों से जानिए

नई दिल्ली। भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी अदभुत और शानदार परेड का इंतज़ाम किया गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। ऐतिहासिक है यह दिन बता दें कि साल 1950 […]

(Republic Day Parade)
inkhbar News
  • Last Updated: January 26, 2023 09:15:59 IST

नई दिल्ली। भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी अदभुत और शानदार परेड का इंतज़ाम किया गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं।

ऐतिहासिक है यह दिन

बता दें कि साल 1950 में 26 जनवरी को भारत ने संविधान अपनाया और इसे यादगार बनाया। इस वजह से हर भारतीयों के लिए यह दिन बहुत खास ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक भी है। इस दिन हर साल गर्व के साथ राष्ट्रीय दिवस को मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस को शानदार तरीके से मनाने के लिए देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक बेहद शानदार परेड होती है।

परेड से जुड़ी 5 खास बातें

1- इस साल गणतंत्र दिवस पर सबसे ख़ास बात यह है की मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी परेड समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे।

2- इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शित होने वाले सेना के सारे हथियार ‘मेड इन इंडिया’ होंगे। साथ ही साथ स्वदेशी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन्स 21 तोपों की सलामी देने के लिए मौजूद होंगी।

3- इस ऐतिहासिक परेड के लिए नौसेना अपने आईएल-38 विमान की आखिरी उड़ान प्रदर्शित करेंगी। बता दें कि इस समुद्री टोही विमान ने लगभग 42 वर्षों तक नौसेना की सेवा की है।

4- इस साल फ्लाई पास्ट में भाग लेने वाले 44 विमानों में नौ राफेल जेट और हल्के हमलावर हेलीकॉप्टर के साथ बाकी विमान मौजूद रहेंगे।

5– परेड में इस बार 23 झांकियां देखने को मिलेंगी, जिनमें 17 झांकियां अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी। इसके साथ ही 6 झांकियां विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी। वहीं, दूसरी तरफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पहली बार झांकी दिखाने जा रहा है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार