नई दिल्ली : इस साल 2024 के फोर्ब्स की विश्व के अरबपतियों की सूची में 200 भारतीयों का नाम शामिल किया, जबकि इससे पिछले साल 2023 में ये 169 भारतीयों के नाम दर्ज किए गए थे. बता दें कि इस साल फोर्ब्स में शामिल इन भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति 954 अरब डॉलर है, जो कि पिछले साल के 675 अरब डॉलर से 41 प्रतिशत से ज्यादा है.
forbes richest list 2024
बता दें कि फोर्ब्स की भारतीय अरबपतियों की सूची में पहला नाम मुकेश अंबानी का है, जिनकी कुल संपत्ति 83 अरब डॉलर से बढ़कर 116 अरब डॉलर हो गई है,इसके अलावा नरेश त्रेहन, रमेश कुन्हीकन्नन और रेणुका जगतियानी का नाम शामिल हैं. जबकि इस साल बायजू रवींद्रन और रोहिका मिस्त्री का नाम भी इस लिस्ट में दर्ज हुआ है. साथ ही 100 अरब डॉलर क्लब में प्रवेश करने वाले पहले एशियाई बन चुके हैं. बता दें कि मुकेश अंबानी ने दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है.
भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्ति के नाम
मुकेश अंबानी – नेट वर्थ 116 अरब डॉलर
गौतम अदाणी – कुल संपत्ति 84 अरब डॉलर
शिव नादर – कुल संपत्ति 36.9 अरब डॉलर
सावित्री जिंदल – नेट वर्थ 33.5 अरब डॉलर
दिलीप सांघवी – नेट वर्थ 26.7 अरब डॉलर
साइरस पूनावाला – कुल संपत्ति 21.3 अरब डॉलर
कुशल पाल सिंह – नेट वर्थ 20.9 अरब डॉलर
कुमारमंगलम बिड़ला – कुल संपत्ति 19.7 अरब डॉलर
राधाकिशन दमानी – कुल संपत्ति 17.6 अरब डॉलर
लक्ष्मी मित्तल – कुल संपत्ति 16.4 अरब डॉलर
also read