Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Crude Oil: रूस बना भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर, प्रतिदिन हो रहा 10 लाख बैरल का आयात

Crude Oil: रूस बना भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर, प्रतिदिन हो रहा 10 लाख बैरल का आयात

नई दिल्ली। रूस भारत के लिए सबसे बड़ा तेल सप्लायर देश बन गया है। पहली बार भारत रूस से 10 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का आयात कर रहा है। रुस बना सबसे बड़ा क्रूड सप्लायर देश देश के कच्चे तेल (Crude Oil) से जुड़ी एक जरुरी खबर सामने आ रही है। भारत, रूस के […]

Crude Oil
inkhbar News
  • Last Updated: January 16, 2023 12:53:01 IST

नई दिल्ली। रूस भारत के लिए सबसे बड़ा तेल सप्लायर देश बन गया है। पहली बार भारत रूस से 10 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का आयात कर रहा है।

रुस बना सबसे बड़ा क्रूड सप्लायर देश

देश के कच्चे तेल (Crude Oil) से जुड़ी एक जरुरी खबर सामने आ रही है। भारत, रूस के साथ कच्चे तेल की आयात मात्रा को काफी बढ़ा दिया है। ये मात्रा दिसंबर 2022 में बढ़कर 10 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया है। इसी के साथ रुस भारत के लिए सबसे बड़ा क्रूड ऑयल की सप्लाई करने वाला देश बन गया है। इस बात का खुलासा ऊर्जा की खेप पर निगाह रखने वाली वॉर्टेक्सा के आंकड़ों से हुई है।

2022 में पहली बार इस आंकड़ें को छुआ भारत

ऊर्जा की खेप पर निगाह रखने वाली संस्था वॉर्टेक्सा के आंकड़ों के मुताबिक भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात दिसंबर 2022 में पहली बार 10 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया है। बता दें कि ये लगातार तीसरा महीना है जब देश रुस का सबसे बड़ा आयातक देश बनकर उभरा है। अगर इससे पहले की बात करें तो 31 मार्च 2022 में भारत के कच्चे तेल आयात में रुस का योगदान मात्र 0.2 फीसदी था, लेकिन अब ये आंकड़ा काफी बढ़ गया है।

9,42,694 बैरल प्रतिदिन था पिछला रिकॉर्ड

गौरतलब है कि नवंबर 2022 रुस भारत को 9,09,403 बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का आयात करता था। वहीं इससे पहले अक्टूबर में ये आंकड़ा 9,35,556 था। बता दें कि दोनों देशों के बीच कच्चे तेल के आयात का पिछला रिकॉर्ड जून 2022 में बना था। उस समय देश प्रतिदिन 9,42,694 बैरल कच्चा तेल खरीदा था।