Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • 9 मई को खत्म हो सकता है रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध, विक्ट्री डे पर पुतिन कर सकते है ऐलान

9 मई को खत्म हो सकता है रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध, विक्ट्री डे पर पुतिन कर सकते है ऐलान

नई दिल्ली। रूस और युक्रेन के बीच युद्ध का आज 58वां दिन है, और ऐसा माना जा रहा है कि यह युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। रूस 9 मई को युद्ध खत्म करने का ऐलान कर सकता है क्योंकि रूस मई की 9 तारीक को सालाना विक्ट्री-डे के तौर पर मनाता है और इस […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 22, 2022 11:36:57 IST

नई दिल्ली। रूस और युक्रेन के बीच युद्ध का आज 58वां दिन है, और ऐसा माना जा रहा है कि यह युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। रूस 9 मई को युद्ध खत्म करने का ऐलान कर सकता है क्योंकि रूस मई की 9 तारीक को सालाना विक्ट्री-डे के तौर पर मनाता है और इस दिन राष्ट्रपति पुतिन देश के लोगों को संबोधित करते हैं. खबरों के मुताबिक पुतिन अपने संबोधन में लोगों को डॉनबास में मिली सफलता को यूक्रेन पर निर्णायक विजय करार दे सकते है।

बता दें 8 हफ्ते से चल रहे इस युद्ध में यूक्रेन की सेना ने रूसी सैनिकों का डटकर मुकाबला किया और उनके हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। बीते दिन युक्रेन ने दावा किया कि खारकीव में रूसी विमान को मार गिराया है तो वहीं रूसी सेना ने यूक्रेन के मारियुपोल पर कब्जे की बात की है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने मारियुपोल पर जीत की घोषणा की है।

युद्ध खत्म करने के निर्देश

गुरुवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने रक्षा मंत्रालय को खुद ऐसे निर्देश दिए जिससे लगता है कि अब वह युद्ध खत्म करना चाहते हैं। वहीं इंग्लैंड की डिफेंस इंटेलीजेंस की तरफ से भी विक्ट्री डे परेड पर ऐलान को लेकर अंदेशा जताया गया है. राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के मारियूपोल शहर के बाहरी हिस्से में स्थित, अजोवस्तल स्टील प्लांट पर यूक्रेन के सैनिकों से चल रही लड़ाई को बंद करने का आदेश दिया. इसके साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को निर्देश दिया कि अजोवस्तल प्लांट में छिपे यूक्रेन के सैनिकों को सरेंडर के साथ साथ जीवनदान की भी गारंटी दी जाए।

युद्ध के नजरिए से विजय दिवस अहम

9 मई को रूस विक्ट्री-डे के रूप में मनाता है क्योंकि इस दिन रूस को द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मन सेना पर निर्णायक जीत मिली थी। इस दिन रूस की राजधानी मॉस्को की पहचान, रेड स्कॉवयर पर एक भव्य मिलिट्री-परेड का आयोजन किया जाता है. इस दौरान सेना के हथियार और सैन्य साजो सामान की परेड में आ‌योजित की जाती है. राष्ट्रपति पुतिन इस दौरान सशस्त्र सलामी लेने के साथ-साथ विक्ट्री पार्क में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करते हैं।

यह भी पढ़ें:

Delhi-NCR में बढ़े कोरोना के केस, अध्यापक-छात्र सब कोरोना की चपेट में, कहीं ये चौथी लहर का संकेत तो नहीं

IPL 2022 Playoff Matches: ईडन गार्डन्स में हो सकते हैं आईपीएल 2022 के प्लेऑफ मुकाबले, अहमदाबाद में होगा फाइनल