Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Sadhvi Pragya On Corona : साध्वी प्रज्ञा का नया ज्ञान- गौमूत्र पीने से नहीं होगा कोरोना

Sadhvi Pragya On Corona : साध्वी प्रज्ञा का नया ज्ञान- गौमूत्र पीने से नहीं होगा कोरोना

Sadhvi Pragya On Corona : अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक नया शगूफा छोड़ा है। उन्होंने कहा कि गोमूत्र अर्क पीने से फेंफड़ों का इंफेक्शन दूर होता है और इसे पीने से कोरोना नहीं होता।

Sadhvi Pragya
inkhbar News
  • Last Updated: May 17, 2021 16:51:26 IST

नई दिल्ली. अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक नया शगूफा छोड़ा है। उन्होंने कहा कि गोमूत्र अर्क पीने से फेंफड़ों का इंफेक्शन दूर होता है और इसे पीने से कोरोना नहीं होता।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि गौमूत्र का अर्क पीने से कोरोना से बच सकते हैं। वही कोरोना से हुआ फेफड़ों का इंफेक्शन भी गौ मूत्र से दूर हो जाता है। उन्होंने दावा किया है उनको गौ मूत्र पीने से ही कोरोना नहीं हुआ है और कोरोना की लहर में भी वह संक्रमण से बची रही हैं। 

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर रविवार को बैरागढ़ में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के पूजन समारोह में पहुंची थी। उन्होंने ये भी कहा कि हर व्यक्ति को बरगद, पीपल और तुलसी का पेड़ लगाना चाहिए। इससे अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

सिर्फ साध्वी प्रज्ञा ही नहीं बल्कि बेरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह का गौ मूत्र पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था। विधायक जी ने भी दावा किया है कि रोजाना गौ मूत्र पीने से कोरोना के साथ साथ कोई भी बीमारी नहीं होगी।

विवादों से रहा नाता

इससे पहले प्रज्ञा ने दावा किया था कि उन्होंने गोमूत्र से अपने कैंसर का इलाज किया है। हालांकि उनकी इस बात का खंडन खुद उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने ही किया। राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के सर्जन डॉक्टर एसएस राजपूत ने बताया था कि साध्वी प्रज्ञा गोमूत्र से नहीं बल्कि सर्जरी से ठीक हुई है। द हिंदू के साथ एक इंटरव्यू में डॉक्टर एसएस राजपूत ने बताया कि उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को 3 बार इलाज किया है।

Kedarnath Open : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, कोरोना के चलते ऑनलाइन दर्शन ही कर सकेंगे श्रद्धालु

पानी के लिए तड़पता रहा कोरोना मरीज, हॅास्पिटल में किसी ने नहीं दिया पानी, परिवार की शिकायत पर मरीज को किया डिस्चार्ज, मौत

Tags