Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Salman Khan Firing Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवा आरोपी भी गिरफ्तार

Salman Khan Firing Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवा आरोपी भी गिरफ्तार

मुंबई: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के पांचवे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम मोहम्मद चौधरी है। पुलिस का कहना है कि चौधरी […]

सलमान खान को आते थे सुसाइड के ख्याल, जानिए ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के बारे में
inkhbar News
  • Last Updated: May 7, 2024 12:15:34 IST

मुंबई: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के पांचवे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम मोहम्मद चौधरी है। पुलिस का कहना है कि चौधरी बाकी आरोपियों सागर पाल और विक्की गुप्ता की मदद कर रहा था। आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

आरोपी अनुज थापन ने किया था सुसाइड

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी करने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग गए। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने गुजरात के कच्छ से गोलीबारी करने वाले दो शख्सों-सागर पाल और विक्की गुप्ता को अरेस्ट किया था। जिसके बाद पंजाब से दो और आरोपियों-अनुज थापन और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को हिरासत में लिया गया था। वहीं आरोपी अनुज थापन ने पुलिस अरेस्ट में सुसाइड कर ली थी।

Salman Khan house firing

Salman Khan house firing

पांचवी आरोपी से मिल सकेंगे अहम सबूत

मामले में अनुज थापन पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का इल्जाम था। वहीं अनुज थापन ने 1 मई को सुसाइड कर ली। उसे हॅास्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर सुसाइड करने की पुष्टि हुई। इस सुसाइड के बाद मामले ने गंभीर मोड ले लिया। लेकिन अब इस मामले में हुई पांचवी गिरफ्तारी से इस मामले से जुड़े अहम सबूत मिल सकते हैं।

यह भी पढ़े-

ऐसे अत्याचारियों को तो… प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल पर पहली बार बोले पीएम मोदी