Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Sam Pitroda: सैंम पित्रोदा के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, करना पड़ा डिलीट

Sam Pitroda: सैंम पित्रोदा के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, करना पड़ा डिलीट

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार यानी 27 जनवरी को सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा को निशाने पर लिया। हालांकि, कांग्रेस नेता ने बाद में इस पोस्ट को हटा दिया। पोस्ट में सुधींद्र कुलकर्णी के लिखे गए एक लेख का लिंक शेयर किया […]

Sam Pitroda
inkhbar News
  • Last Updated: January 27, 2024 21:31:50 IST

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार यानी 27 जनवरी को सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा को निशाने पर लिया। हालांकि, कांग्रेस नेता ने बाद में इस पोस्ट को हटा दिया। पोस्ट में सुधींद्र कुलकर्णी के लिखे गए एक लेख का लिंक शेयर किया गया था। जिसमें कहा गया था कि संविधान और इसकी प्रस्तावना में आंबेडकर से ज्यादा नेहरू का योगदान था।

भाजपा का पित्रोदा पर निशाना

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि हम जानते हैं कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब आंबेडकर से नफरत की है। उन्होंने दशकों तक उन्हें भारत रत्न से वंचित रखा, क्योंकि वे केवल एक परिवार की पूजा करते है। अब राहुल गांधी के आदेश पर सैम पित्रोदा ने आंबेडकर का अपमान किया है। यहां तक कि संविधान में उनके योगदान को भी नकार दिया गया है।

सुधीर कुलकर्णी भी निशाने पर

पित्रोदा की पोस्ट के बाद राजनीतिक कार्यकर्ता सुधींद्र कुलकर्णी भी अपनी राय को लेकर निशाने पर आ गए है। फिलहाल कुलकर्णी ने इस संबंध में माफी मांगने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं डॉ आंबेडकर का बहुत सम्मान करता हूं, क्योंकि उन्होंने हिंदू समाज में न्याय और समानता के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कई सामाजिक सुधारों का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि फैक्ट के आधार पर मैंने एक लेख लिखा था कि नेहरू का योगदान आंबेडकर से अधिक था, जिसने भी इतिहास पढ़ा है वह इस बात को स्वीकार करेगा क्योंकि कांग्रेस ने संविधान लिखने की प्रक्रिया शुरू की थी।

ये भी पढ़ेः