Akhilesh Yadav PC: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ 2025 में हुई भगदड़ के बहाने सरकार को घेरा है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार सही आंकड़े छिपा रही है, ताकि उसे मुआवजा न देना पड़े। महाकुंभ भगदड़ में 37 नहीं बल्कि 82 लोगों की मौत हुई थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग इतने पवित्र काम के लिए झूठ बोल सकते हैं, वे कुछ भी कर सकते हैं। सरकार के आंकड़ों पर किसी को भरोसा नहीं है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार को घेरा। अखिलेश यादव ने बाराबंकी और बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले पर रोक पर कहा कि ये लोग नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में मरने वालों को नकद कैसे दिया जा सकता है, जो नए आंकड़े सामने आए हैं? ये नकद किसने दिया, किसका आदेश था? ये मौत का कारण भी नहीं बता रहे हैं।
इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाने की कोशिश कर रही है। जब तक बिजली के दाम कम नहीं होंगे, तब तक प्रदेश में उद्योग नहीं लगेंगे। नई सरकार ने प्रदेश में एक भी नया बिजलीघर नहीं बनवाया। स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज का क्या हाल है, मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर नहीं हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, पानी की टंकी की कहानी तो आप लोग जानते ही हैं।
जिस नाग ने डंसा, उसी को हाथ में लेकर अस्पताल पहुंचा किसान, हॉस्पिटल में मच गया हड़कंप
सपा अध्यक्ष ने लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों पर भी निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि ‘सोने की कीमत 1 लाख रुपये से भी ज्यादा हो गई है। ये है भारतीय जनता पार्टी का सबका साथ-सबका विकास। आज अगर किसी गरीब परिवार में शादी है तो वो अपनी बेटी के लिए सोने का एक भी सामान नहीं खरीद पाएगा. क्या यही विकसित भारत है जहां गरीब अपनी बेटी की शादी भी नहीं कर पा रहा है। क्या विकसित भारत में यही महंगाई रहेगी? सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर फर्जी वोटर बनाने का भी आरोप लगाया।