Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘मुसलमानों को…’, संजय निरुपम ने फिर छेड़ा ‘हाउसिंग जिहाद’ का मुद्दा, जानें किस पर लगाए ये गंभीर आरोप

‘मुसलमानों को…’, संजय निरुपम ने फिर छेड़ा ‘हाउसिंग जिहाद’ का मुद्दा, जानें किस पर लगाए ये गंभीर आरोप

Sanjay Nirupam: शिवसेना एकनाथ शिंदे पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने चांदीवाला नामक बिल्डर डेवलपर पर मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में दो पुनर्विकास परियोजनाओं में 660 करोड़ रुपये का घोटाला करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुंबई में हाउसिंग जिहाद चलाया जा रहा है। संजय निरुपम ने कहा, […]

Sanjay Nirupam
inkhbar News
  • Last Updated: June 18, 2025 22:01:05 IST

Sanjay Nirupam: शिवसेना एकनाथ शिंदे पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने चांदीवाला नामक बिल्डर डेवलपर पर मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में दो पुनर्विकास परियोजनाओं में 660 करोड़ रुपये का घोटाला करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुंबई में हाउसिंग जिहाद चलाया जा रहा है।

संजय निरुपम ने कहा, “इन परियोजनाओं में 220 फ्लैट अवैध रूप से बनाए गए और मुस्लिम व्यक्तियों को बेचे गए। यह सब झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के माध्यम से ‘हाउसिंग जिहाद’ का हिस्सा है, जिसके माध्यम से मुंबई के सामाजिक संतुलन को बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है।”

Heeraben Modi Birth Anniversary: 100 साल तक जीवन से संघर्ष करती रहीं हीराबेन, 6 बच्चों में सबसे खास था PM Modi से नाता, जानिए कुछ अनसुने किस्से

उपमुख्यमंत्री शिंदे से की शिकायत

संजय निरुपम ने आगे कहा, “चांदीवाला बिल्डर के खिलाफ राज्य के उपमुख्यमंत्री और आवास मंत्री एकनाथ शिंदे को शिकायत दी गई है और इस मामले की जांच चल रही है। जांच समिति को इस परियोजना में ‘हाउसिंग जिहाद’ जैसी गतिविधियों के संकेत मिले हैं। जल्द ही इस पर अंतिम जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।” ‘इसकी गहराई से जांच हो’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया, ”फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चांदीवाला बिल्डर्स ने सरकार से एफएसआई (फ्लोर स्पेस इंडेक्स) लिया और इस प्रक्रिया में करीब 660 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।” निरुपम ने यह भी मांग की है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल है, इसकी गहन जांच होनी चाहिए।

‘मुंबई में चांदीवाला जैसे कई बिल्डर हैं’

शिवसेना नेता ने कहा कि चांदीवाला बिल्डर की तरह मुंबई में 20 से 25 और बिल्डर हैं, जो पुनर्विकास की प्रक्रिया में मराठी लोगों के घर खरीदकर मुस्लिम समुदाय को बेचते हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए राज्य सरकार को इन परियोजनाओं की सख्ती से जांच करनी चाहिए। हालांकि, इस पूरे मामले पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है… चलती सड़क पर महिला ने शख्स को पटक-पटक कर मारा, Video देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे!