Inkhabar

Sanjay Singh News: संजय सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी बेल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दें कि उनको जमानत म‍िल गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को संजय स‍िंह की जमानत याच‍िका पर सुनवाई करते हुए ईडी से कई सवाल पूछे थे। सर्वोच्च अदालत ने ईडी से पूछा था क‍ि संजय सिंह […]

INKHABAR BREAKING NEWS
inkhbar News
  • Last Updated: April 2, 2024 14:23:47 IST

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दें कि उनको जमानत म‍िल गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को संजय स‍िंह की जमानत याच‍िका पर सुनवाई करते हुए ईडी से कई सवाल पूछे थे। सर्वोच्च अदालत ने ईडी से पूछा था क‍ि संजय सिंह 6 महीने से जेल में हैं तथा उनके पास से कोई पैसा नहीं मिला। कोर्ट ने पूछा कि अब भी ईडी संजय सिंह को हिरासत में क्यों रखना चाहती है।

ईडी ने नहीं किया विरोध

संजय सिंह के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि उनके खि‍लाफ कोई बयान नहीं था। उन्होंने कहा कि कभी चार्जशीट में बतौर आरोपी नाम नहीं लिया गया। केवल 2 मौकों पर कहा गया कि एक करोड़ रुपये लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सब आरोप पूरी तरह से गलत हैं। वहीं इस दौरान ईडी ने जमानत याचिका का व‍िरोध नहीं क‍िया। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा क‍ि जमानत की शर्ते न‍िचली अदालत तय करेगी।