Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • केजरीवाल की फील्डिंग आई काम, लुधियाना पश्चिम सीट पर AAP की बड़ी जीत, टूटा कांग्रेस का सपना 

केजरीवाल की फील्डिंग आई काम, लुधियाना पश्चिम सीट पर AAP की बड़ी जीत, टूटा कांग्रेस का सपना 

Ludhiana By-Election Result:पंजाब समेत देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर पिछले हफ्ते (19 जून) हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) का प्रदर्शन शानदार रहा। आप पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट बरकरार रखने में कामयाब रही और गुजरात की विसावदर सीट भी बरकरार रखी। केरल में कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की […]

sanjeev arora
inkhbar News
  • Last Updated: June 23, 2025 15:14:07 IST

Ludhiana By-Election Result:पंजाब समेत देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर पिछले हफ्ते (19 जून) हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) का प्रदर्शन शानदार रहा। आप पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट बरकरार रखने में कामयाब रही और गुजरात की विसावदर सीट भी बरकरार रखी। केरल में कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है, जबकि पश्चिम बंगाल में टीएमसी का दबदबा बरकरार रहा। गुजरात में भाजपा को एक सीट पर जीत मिली है और एक सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।

संजीव अरोड़ा ने हासिल की जीत

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल की है। संजीव अरोड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोटों से हराया। संजीव अरोड़ा को उपचुनाव में कुल 35179 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 24542 वोट मिले। इसके अलावा भाजपा के जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले, जबकि शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परोपकार सिंह घुमन 8203 वोट पाने में कामयाब रहे। 14 उम्मीदवारों ने आजमाई किस्मत इस उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। लुधियाना के खालसा कॉलेज फॉर विमेन में सोमवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना का माहौल शुरू से ही दिलचस्प रहा, जहां शुरुआती राउंड में मतगणना के रुझान तेजी से बदलते रहे।

कुल 51.33 प्रतिशत मतदान

बता दें कि यह उपचुनाव आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बासी गोगी के निधन के कारण हुआ था। 19 जून को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह 2022 के विधानसभा चुनाव से करीब 13 प्रतिशत कम है, जब 64 प्रतिशत मतदान हुआ था।

राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा

बता दें कि संजीव अरोड़ा वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु 2012 से दो बार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में आशु को उनके मित्र और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी 58 वर्षीय गोगी ने 7512 मतों के अंतर से हराया था।

राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने फरवरी में राज्यसभा सदस्य अरोड़ा को उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। कांग्रेस ने अरोड़ा के खिलाफ पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को मैदान में उतारा था। आशु करोड़ों रुपये के खाद्यान्न परिवहन और लेबर कार्टेज टेंडर घोटाले में आरोपी है।

गुजरात में आम आदमी पार्टी ने BJP के किले में लगाई सेंध, उपचुनाव में बड़ी जीत, खुशी के मारे झूम उठे केजरीवाल 

सुबह उठते ही तलवों से निकलने लगती है आग? सावधान! शरीर में इस विटामिन की हो गई है कमी, अभी दे दें ध्यान, वरना इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाएंगे आप

‘भागकर शादी की, अब वो भी भाग गई’ छोटे भाई सोहेल को लेकर ये क्या बोल गए सलमान खान? मजाक-मजाक में मुंह से निकल गई ऐसी बात!