Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार दुर्घटना में मौत, आज होगा अंतिम संस्कार

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार दुर्घटना में मौत, आज होगा अंतिम संस्कार

मुंबई: टीवी का मशहूर शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में जैस्मीन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का कल मंगलवार (23 मई) सुबह निधन हो गया है। वैभवी का निधन हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में हुआ। वैभवी 32 साल की थीं। एक्ट्रेस का जो परिवार चंडीगढ़ में रहता है, वह उनके शव को […]

Sarabhai Vs Sarabhai Actor Vaibhavi Upadhyaya Dies In Car Accident
inkhbar News
  • Last Updated: May 24, 2023 07:30:09 IST

मुंबई: टीवी का मशहूर शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में जैस्मीन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का कल मंगलवार (23 मई) सुबह निधन हो गया है। वैभवी का निधन हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में हुआ। वैभवी 32 साल की थीं। एक्ट्रेस का जो परिवार चंडीगढ़ में रहता है, वह उनके शव को मुंबई लेकर आ रहा हैं। बता दें कि वैभवी उपाध्याय का अंतिम संस्कार आज बुधवार (24 मई) को सुबह 11 बजे मुंबई में किया जाएगा।

कार में मौजूद था वैभवी का मंगेतर

दरअसल ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ टेक-2 शो में वैभवी उपाध्याय के साथ काम कर चुके एक्टर-डायरेक्टर जेडी मजेठिया ने इस बात की जानकारी दी है। इतना ही नहीं उन्होंने खुलासा कर बताया कि वैभवी की कार टर्न लेते वक्त घाटी में गिर गई। उस कार में वैभवी उपाध्याय का मंगेतर भी मौजूद था, जिसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

Inkhabar

आज होगा वैभवी का अंतिम संस्कार

बता दें कि इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में जेडी मजेठिया ने बताया कि ये हादसा उत्तर भारत में हुआ। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा- जीवन बेहद अप्रत्याशित है। एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस, प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय, जो साराभाई बनाम साराभाई की ‘जैस्मीन’ के रूप में जानी जाती हैं, उनका निधन हो गया है। उन्होंने आगे लिखा कि वह उत्तर में एक दुर्घटना का शिकार हो गईं है। परिजन बुधवार सुबह तकरीबन 11 बजे उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाएंगे। वैभवी उपाध्याय की आत्मा को शांति मिले।

 

कर्नाटक ने बीजेपी के भ्रष्टाचार को हरा दिया… सिद्धारमैया के शपथ समारोह में बोले राहुल गांधी