Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सत्यपाल मलिक का बड़ा बयान- ‘पीएम मोदी के दोस्त अडाणी की वजह से नहीं लागू की जा रही MSP’

सत्यपाल मलिक का बड़ा बयान- ‘पीएम मोदी के दोस्त अडाणी की वजह से नहीं लागू की जा रही MSP’

सत्यपाल मलिक: नई दिल्ली। देशभर के किसान संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले एकबार फिर से दिल्ली में डेरा जमाने की तैयारी कर रहे हैं। किसान संगठन सरकार की वादाखिलाफी को लेकर फिर से आंदोलन करने की बात कर रहे है। इसे लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। […]

Satya Pal Malik - PM Modi
inkhbar News
  • Last Updated: August 22, 2022 14:26:58 IST

सत्यपाल मलिक:

नई दिल्ली। देशभर के किसान संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले एकबार फिर से दिल्ली में डेरा जमाने की तैयारी कर रहे हैं। किसान संगठन सरकार की वादाखिलाफी को लेकर फिर से आंदोलन करने की बात कर रहे है। इसे लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसी बीच मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने ऐसा बयान दिया है जो मोदी सरकार की मुश्किलें और बढ़ाने वाला है।

अडाणी की वजह से MSP नहीं

सत्यपाल मलिक ने हरियाणा के नूह के एक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एमएसपी इसलिए लागू नहीं की जा रही है क्योंकि पीएम मोदी का एक दोस्त है जिसका नाम गौतम अडाणी है। जो सिर्फ पांच साल में ही एशिया का सबसे अमीर आदमी बन गया है।

किसानों को हराया नहीं जा सकता

मलिक ने आगे कहा कि भारत के किसानों को हराया नहीं जा सकता है। जबतक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वो प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर MSP लागू नहीं की गई और MSP पर कानूनी गारंटी नहीं दी गई तो एक और लड़ाई लड़नी होगी। मलिक ने कहा कि इस बार लड़ाई ज्यादा भयंकर होगी।

किसान को कैसे डराएंगे?

मेघालय के राज्यपाल ने कहा कि आप इस देश के किसान को नहीं हरा सकते हैं। आप उसे डरा नहीं सकते हैं। चूंकि आप ईडी या आयकर अधिकारियों को नहीं भेज सकते, तो आप किसान को कैसे डराएंगे?

दोस्त बना एशिया का सबसे अमीर

मलिक ने आगे कहा कि एमएसपी लागू नहीं की जा रही है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी का एक दोस्त है जिसका नाम अडाणी है। वो सिर्फ पांच 5 सालों अंदर ही दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गया और एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बन गया है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना