Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • SC:उच्चतम न्यायालय परिसर में लगी बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा, राष्ट्रपति ने किया अनावरण

SC:उच्चतम न्यायालय परिसर में लगी बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा, राष्ट्रपति ने किया अनावरण

नई दिल्लीःआजादी के 76 साल बाद उच्चतम न्यायालय में इतिहास रचा गया है। सुप्रीम कोर्ट परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अनावरण किया है। यानी संविधान के प्रहरी के परिसर में संविधान निर्माता का प्रतीमा लगाई जा चुकी है। बता दें कि 26 नवंबर 1949 […]

SC:उच्चतम न्यायालय परिसर में लगी बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा, राष्ट्रपति ने किया अनावरण
inkhbar News
  • Last Updated: November 26, 2023 16:34:42 IST

नई दिल्लीःआजादी के 76 साल बाद उच्चतम न्यायालय में इतिहास रचा गया है। सुप्रीम कोर्ट परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अनावरण किया है। यानी संविधान के प्रहरी के परिसर में संविधान निर्माता का प्रतीमा लगाई जा चुकी है। बता दें कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था।

सीजेआई के पहल पर लगाई गई प्रतिमा

इस बार का संविधान दिवस शीर्ष न्यायालय के इतिहास में भी अलग है। देश में अधिकतर जगह हर छोटे-बड़े शहर, कस्‍बों, गांव में डॉ. अंबेडकर की हाथ उठाए आगे बढ़ने के प्रेरणा देती मूर्ती लगी दिखती है। सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पहल पर विधिवेत्ता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। बता दें कि तीन फुट ऊंचे आधार पर डॉक्टर अंबेडकर की सात फुट ऊंची प्रतिमा वकील की वेशभूषा में है। उन्होंने वकील की तरह कपड़े और बैंड पहना हुआ है और एक हाथ में संविधान की प्रति है।

सुप्रीम कोर्ट परिसर में अब तीन प्रतिमाएं

उच्चतम न्यायालय के परिसर में अब तक दो मूर्तियां लगी हैं। एक तो मदर इंडिया का म्यूरल है, जो भारतीय मूल के ब्रिटिश शिल्पी चिंतामणि कर के द्वारा बनाई गई थी। दूसरी महात्मा गांधी की प्रतिमा भी ब्रिटिश मूर्तिकार ने ही तैयार किया था। वहीं डॉ अंबेडकर की प्रतिमा भारत में जन्मे और भारतीय नागरिक कलाकार नरेश कुमावत ने बनाई है।