Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • School Close: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कक्षा 8वीं तक की छुट्टी, 14 जनवरी तक के आदेश जारी

School Close: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कक्षा 8वीं तक की छुट्टी, 14 जनवरी तक के आदेश जारी

नई दिल्लीः भीषण ठंड और कोहरे के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके आदेश जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने जानकारी दी कि घने कोहरे और अत्यधिक ठंड की वजह से गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त […]

School Close
inkhbar News
  • Last Updated: January 6, 2024 13:43:22 IST

नई दिल्लीः भीषण ठंड और कोहरे के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके आदेश जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने जानकारी दी कि घने कोहरे और अत्यधिक ठंड की वजह से गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश का एलान किया गया है।

ग्रेटर नोएडा में कई जगह हुई थी बूंदाबांदी

ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में शुक्रवार को बूंदाबांदी हुई। शीतलहर और भीषण गलन से लोग बेहद परेशान दिखे। यही कारण है कि शनिवार को भी गलन महसूस की जा रही है। बीते मंगलवार से लगातार हालात खराब हो रहे हैं। दिन का पारा लगातार नीचे गिर रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन में धुप नहीं निकली जिसके कारण भीषण गलन रही। बर्फीली हवाओं ने परेशान किया। बंद स्थानों पर गलन के कारण से कार्य करना कठिन हो गया।

शनिवार के बाद सुधर सकते हैं हालात

शनिवार यानी की आज दोपहिया पर चलने वालों को मफलर, जैकेट और दस्ताने भी नाकाफी लगे। करीब नौ बजे तक दृश्यता बढ़ी लेकिन आसमान में छाई धुंध लगातार बनी रही। पूरा दिन गलन और सर्दी के सितम में बीता। रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं हैं। यह नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95 रहा।

रविवार को हल्की बारिश की संभावना

रविवार को सुबह कोहरा-धुंध के बाद दोपहर में मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा की संभावना जताई है। तापमान में उतार चढ़ाव हो सकता है। शुक्रवार को 12 बजे ग्रेटर नोएडा का AQI 328 व नोएडा का 308 के साथ बहुत खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें – http://Randeep Hooda: वीर सावरकर की मुक्ति शताब्दी यात्रा में शामिल होते दिखे रणदीप हुड्डा, लोगों से किया यह खास अनुरोध