Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मौसम: दिल्ली में आज झुलसाने वाली लू चलने के आसार, तापमान में हो सकती है वृद्धि

मौसम: दिल्ली में आज झुलसाने वाली लू चलने के आसार, तापमान में हो सकती है वृद्धि

नई दिल्ली: दिल्लीवासियों को आज भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया हुआ है। दिल्ली में शुक्रवार को चार मौसम केंद्रों का तापमान 45 डिग्री के पार नापा गया। शुक्रवार सुबह से दिल्ली में धूप बढ़ने लगी थी। दोपहर के वक़्त लोगो का घर से […]

मौसम
inkhbar News
  • Last Updated: June 4, 2022 08:18:48 IST

नई दिल्ली: दिल्लीवासियों को आज भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया हुआ है। दिल्ली में शुक्रवार को चार मौसम केंद्रों का तापमान 45 डिग्री के पार नापा गया। शुक्रवार सुबह से दिल्ली में धूप बढ़ने लगी थी। दोपहर के वक़्त लोगो का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया और लोगों को गर्म हवा के थपेड़े महसूस हुए। बढ़ती गर्मी की वजह से खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री कम था।

इन चार जगह पारा 45 के पार

दिल्ली में शुक्रवार को इन 4 जगहों पर तापमान 45 डिग्री के पार नापा गया। इनमें मुंगेशपुर, नजफगढ़, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शामिल है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शनिवार को दिल्ली में भीषण लू के साथ गर्म हवाएं चल सकती है। इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़े;

यह भी पढ़े;

KK की मौत पर बड़ा खुलासा: 2500 की क्षमता वाले हॉल में जुटे 5000 लोग, भीड़ हटाने के लिए छोड़ी गई गैस