Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Seat Sharing: बिहार में सीट बंटवारे का फॉर्मूला फाइनल, भाजपा 17 और जदयू 16 पर लड़ेगी चुनाव

Seat Sharing: बिहार में सीट बंटवारे का फॉर्मूला फाइनल, भाजपा 17 और जदयू 16 पर लड़ेगी चुनाव

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बैठक चल रही है। इसमें बिहार एनडीए के सभी पार्टी के नेता मौजूद हैं। वहीं लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि लोजपा को पांच सीटें मिली है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी और भाजपा समेत सभी दलों को धन्यवाद देना […]

Seat Sharing: बिहार में सीट बंटवारे का फॉर्मूला फाइनल, भाजपा 17 और जदयू 16 पर लड़ेगी चुनाव
inkhbar News
  • Last Updated: March 18, 2024 17:55:06 IST

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बैठक चल रही है। इसमें बिहार एनडीए के सभी पार्टी के नेता मौजूद हैं। वहीं लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि लोजपा को पांच सीटें मिली है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी और भाजपा समेत सभी दलों को धन्यवाद देना चाहता हूं। इसके अलावा जदयू नेता संजय झा ने कहा कि जदयू को 16 सीटें मिली है। उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार में 40 की 40 सीटें जीतेगा।

बिहार एनडीए में है इतने दल

बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा, लोजपा, जदयू, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा एक साथ चुनाव लड़ेगी। भले पार्टी के चुनाव चिन्ह अलग हो लेकिन सभी 40 सीटों पर एनडीए की सभी पार्टियां पूरी ताकत लगाएगी। बता दें कि भाजपा 17, जनता दल यूनाईटेड 16, चिराग पासवान की लोजपा को 5 सीटें, हम को एक सीट और उप्रेंद कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

लोकसभा क्षेत्र भी हुई निर्धारित

भाजपा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बक्सर और सासाराम समेत 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जदयू वाल्मिकी नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा और सीवान में चुनाव लड़ेगी। लोजपा (चिराग पासवान) वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा मांझी की पार्टी गया और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी काराकाट सीट से चुनाव लड़ेगी।