Inkhabar

Satyagraha: राजघाट के आसपास इलाके में धारा 144 लागू

नई दिल्ली। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्टी के दिग्गज नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको उन्होंने “संकल्प सत्याग्रह” नाम दिया है। अब दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राजघाट के आस पास इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है। दिल्ली […]

राजघाट के आसपास इलाके में धारा 144 लागू
inkhbar News
  • Last Updated: March 26, 2023 10:58:58 IST

नई दिल्ली। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्टी के दिग्गज नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको उन्होंने “संकल्प सत्याग्रह” नाम दिया है। अब दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राजघाट के आस पास इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है।

दिल्ली पुलिस ने लागू की धारा 144

दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता संकल्प सत्याग्रह कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने यहां पर प्रदर्शन करने की अनुमती नहीं दी है। अब राजघाट के आस-पास इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया साजिश

इस दौरान खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जब इस मुद्दे को उठाया तो उन्हें दबाने के लिए ये(BJP) मानहानि के केस का तमाशा कर रहे हैं। ये एक साजिश है जिसके खिलाफ राहुल गांधी लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। राजघाट पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर भी राजघाट पहुंचे हैं।