Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • होली पर पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, यूपी में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

होली पर पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, यूपी में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

यूपी में होली से पहले मस्जिदों को ढक दिया गया है। शाहजहांपुर में 67 और संभल में 10 मस्जिदों को तिरपाल से ढंका गया है। बरेली में 5 मस्जिदें ढंकी गई हैं। मध्य प्रदेश में इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि अगर रंगों से दिक्कत हैं तो मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर कर दें।

Security arrangements on Holi
inkhbar News
  • Last Updated: March 13, 2025 21:15:11 IST

नई दिल्ली। इस बार होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पर पड़ रहा है। दोनों एक ही दिन होने की वजह से देश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में पुलिस ने ख़ास व्यवस्था की है। खासकर यूपी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

मस्जिदें ढकी गईं

यूपी में होली से पहले मस्जिदों को ढक दिया गया है। शाहजहांपुर में 67 और संभल में 10 मस्जिदों को तिरपाल से ढंका गया है। बरेली में 5 मस्जिदें ढंकी गई हैं। मध्य प्रदेश में इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि अगर रंगों से दिक्कत हैं तो मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर कर दें।

48 घंटे अलर्ट पर

छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव हुआ है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे के बदले नमाज 2 से 3 बजे के बीच में होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है। इंदौर में रविवार रात जिस जगह हिंसा हुई वहां पर 2 हजार फ़ोर्स तैनात किया गया है। पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि अगर होली के रंगों से दिक्कत हो तो मस्जिद को प्लास्टिक से कवर कर दो। सभी पुलिस को 48 घंटे अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें-

होली पर गुजिया खाने के पीछे क्या है इतिहास, जानें कौन से देश की है ये प्रसिद्ध मिठाई

Tags

Holi News