Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Pathankot: एयरफोर्स मेस में सेवादार ने महिला स्क्वाड्रन लीडर पर किया हमला

Pathankot: एयरफोर्स मेस में सेवादार ने महिला स्क्वाड्रन लीडर पर किया हमला

चंडीगढ़। पठानकोट एयरफोर्स में तैनात महिला स्कवाड्रन लीडर अर्शिता जायसवाल पर हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक मेस में काम करने वाले एक सेवादार ने नुकीले हथियार से महिला पर कई बार वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। इस हमले में महिला के सिर पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस […]

Pathankot: एयरफोर्स मेस में सेवादार ने महिला स्क्वाड्रन लीडर पर किया हमला
inkhbar News
  • Last Updated: July 17, 2023 18:27:15 IST

चंडीगढ़। पठानकोट एयरफोर्स में तैनात महिला स्कवाड्रन लीडर अर्शिता जायसवाल पर हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक मेस में काम करने वाले एक सेवादार ने नुकीले हथियार से महिला पर कई बार वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। इस हमले में महिला के सिर पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने सेवादार को गिरफ्तार कर लिया है। स्क्वाड्रन लीडर की हालत नाजुक बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने क्या कहा ?

मामले पर डीएसपी लखविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला स्क्वाड्रन लीडर पर तेजधार हथियार से हमला हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सारे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरु किया। तो मेस में काम करने वाला सेवादार ही आरोपी निकला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।