Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Shaadi.com लेकर आया दहेज कैलकुलेटर! डिटेल्स डालते ही हैरान रह जायेंगे आप

Shaadi.com लेकर आया दहेज कैलकुलेटर! डिटेल्स डालते ही हैरान रह जायेंगे आप

Trending News: दहेज़ 21वीं सदी में भी भारतीय समाज के लिए अभिशाप है। आज भी यह दानव कितनी मासूम लड़कियों को लील रहा है। सरकार इस प्रथा को हटाने के लिए सालों से अभियान तो चला रही है लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं दिखता। दहेज़ से जुड़ी हुई एक खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर […]

दहेज कैलकुलेटर
inkhbar News
  • Last Updated: May 22, 2024 13:47:09 IST

Trending News: दहेज़ 21वीं सदी में भी भारतीय समाज के लिए अभिशाप है। आज भी यह दानव कितनी मासूम लड़कियों को लील रहा है। सरकार इस प्रथा को हटाने के लिए सालों से अभियान तो चला रही है लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं दिखता। दहेज़ से जुड़ी हुई एक खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल हुआ Shaadi.com का नया फीचर

दरअसल मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम पर एक नया फीचर जुड़ा है। जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस फीचर की खासियत यह है कि यह लोगों को बताता है कि आप कितने दहेज़ के लायक है? Shaadi.com साइट पर दहेज़ कैलकुलेटर में जाइये और वहां जो-जो चीजें पूछी गई है भर दीजिये। इसके बाद कैलकुलेट का बटन दबा दीजिये। उस पर क्लिक करते ही आपको दिखेगा कि 2001-2012 के बीच भारत में दहेज के कारण 91,202 मौत हुई हैं। क्या आप अभी भी जानना चाहते हैं?

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

Shaadi.com के इस फीचर को लेकर एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग शादी डॉट कॉम के इस पहल की बेहद तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि मैं दहेज़ के बिल्कुल खिलाफ हूं लेकिन लोग इकलौते बेटे की तलाश करते हैं। क्या यह दहेज़ नहीं है? एलमनि के नाम पर मोटी रकम लेना क्या दहेज़ नहीं है?

 

ऐसी दुर्दशा कर दूंगी कि सब्जी मंडी… कंगना रनौत ने विक्रमादित्य को दी चेतावनी