Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Sharad Yadav: पंचतत्व में विलीन हुए शरद यादव, बेटे शांतनु और बेटी सुभाषिनीने दी मुखाग्नि

Sharad Yadav: पंचतत्व में विलीन हुए शरद यादव, बेटे शांतनु और बेटी सुभाषिनीने दी मुखाग्नि

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता शरद यादव आज पंचतत्व में विलीन हो गए। पैतृक गांव आंखमऊ में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शरद यादव को उनकी बेटी सुभाषिनी और बेटे शांतनु ने एक साथ मुखाग्नि दी। बता दें कि इससे पहले उनके पार्थिव देह को दिल्ली से भोपाल […]

(शरद यादव का अंतिम संस्कार)
inkhbar News
  • Last Updated: January 14, 2023 18:19:21 IST

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता शरद यादव आज पंचतत्व में विलीन हो गए। पैतृक गांव आंखमऊ में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शरद यादव को उनकी बेटी सुभाषिनी और बेटे शांतनु ने एक साथ मुखाग्नि दी। बता दें कि इससे पहले उनके पार्थिव देह को दिल्ली से भोपाल लाया गया। जहां पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

शरद यादव के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि उनके निधन से बहुत दुख हुआ। शरद यादव जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में खुद को सांसद और मंत्री के रूप प्रतिष्ठित किया। वे डॉ राम मनोहर लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। शांति।

गृह मंत्री अमित शाह ने ये कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शरद यादव ने अपने 5 दशक लंबे सार्वजनिक जीवन में हमेशा जनता के मुद्दे उठाए। वे समाजवाद के मूल सिद्धांतों को अंतिम सांस तक लेकर चलते रहे। गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ कर जो नेतृत्व निकला उसमे शरद यादव प्रमुख नेता थे। भगवान उनके परिवारजनों, समर्थकों और अनुयायियों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे ऐसी प्रार्थना करता हूं।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार