Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • लोकसभा चुनाव से पहले बीएसपी को झटका, दो नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले बीएसपी को झटका, दो नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

लखनऊःलोकसभा चुनाव 2024 से पहले नेताओं का दल-बदल का सिलसिला शुरू हो चुका है।अब खबर यूपी से आ रही है कि बसपा के दो बड़े नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। सोमवार को दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।बता दें कि आगरा दक्षिण विधानसभा से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ने […]

लोकसभा चुनाव से पहले बीएसपी को झटका, दो नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
inkhbar News
  • Last Updated: July 24, 2023 17:20:11 IST

लखनऊःलोकसभा चुनाव 2024 से पहले नेताओं का दल-बदल का सिलसिला शुरू हो चुका है।अब खबर यूपी से आ रही है कि बसपा के दो बड़े नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। सोमवार को दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।बता दें कि आगरा दक्षिण विधानसभा से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले रवि भारद्वाज और खेरागढ़ से चुनाव लड़ने वाले गंगाधर कुशवाहा ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। खबर मिलते ही बसपा में खलबली मच गई। इससे पहले दारा सिंह सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

लखनऊ में पार्टी दफ्तर में हुए शामिल

सोमवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बताबता दें कि आगरा में दक्षिण विधानसभा चुनाव लड़ने वाले रवि भारद्वाज और खेरागढ़ से चुनाव लड़ने वाले गंगाधर कुशवाहा ने 2022 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। रवि भारद्वाज ने विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

पहले बीएसपी के जिलाध्यक्ष थे गंगाधर कुशवाह

आगरा में दक्षिण विधानसभा से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले रवि भारद्वाज और खेरागढ़ से चुनाव लड़ने वाले गंगाधर कुशवाहा ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। गंगाधर कुशवाहा लंबे समय से बसपा से जुड़े थे और जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में और कई नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इससे पहले दारा सिंह सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।