श्रद्धा हत्याकांड:

जयपुर। देश की राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इस हत्याकांड में हर दिन हो रहे नए खुलासों ने सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। राजनीतिक दलों से जुड़े हुए लोग भी इस पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रद्धा हत्याकांड पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले को लेकर एक धर्म को टारगेट किया जा रहा है और इस पर राजनीति हो रही है।

सदियों से हो रही हैं अंतर धर्म शादियां

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रद्धा हत्याकांड को लेकर आज मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना है। इसे नया नाम दिया जा रहा है, जुमले कसे जा रहे हैं। हमारे देश में सदियों से अंतर धर्म में शादियां होती रही हैं। यह कोई नई बात नहीं है। गहलोत ने आगे कहा कि इस मामले में एक कौम को निशाना बनाया जा रहा है। इसे आधार बनाकर राजनीति की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव