Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सिंगर सोनू निगम मुंबई म्यूजिक इवेंट के दौरान हुए हमले का शिकार, अस्पताल में है भर्ती

सिंगर सोनू निगम मुंबई म्यूजिक इवेंट के दौरान हुए हमले का शिकार, अस्पताल में है भर्ती

मुंबई : म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक सोनू निगम एक चलते म्यूजिक इवेंट में हमले का शिकार हो गए । अब उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती में करवाया गया है। प्रसिद्ध सिंगर सोनू निगम के साथ एक हादसा हुआ है। एक म्यूजिक इवेंट के दौरान गायक पर हमला हुआ है। वही साथ ही […]

sonu nigam
inkhbar News
  • Last Updated: February 21, 2023 09:34:54 IST

मुंबई : म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक सोनू निगम एक चलते म्यूजिक इवेंट में हमले का शिकार हो गए । अब उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती में करवाया गया है।

प्रसिद्ध सिंगर सोनू निगम के साथ एक हादसा हुआ है। एक म्यूजिक इवेंट के दौरान गायक पर हमला हुआ है। वही साथ ही साथ सोनू निगम के भाई पर भी हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि अब वो खतरे से बाहर हैं, परन्तु भाई की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। बता दे, दोनों भाइयो को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गायक के द्वारा मिली जानकारी में उन्होंने बताया कि उनके बॉगीगार्ड ने उन्हें इस हमले से सुरक्षित बचा लिया है।

म्यूजिक इवेंट के दौरान हुआ हमला

दरअसल मशहूर सिंगर सोनू निगम पर हुए हादसे की खबर आग की तरह फैल गई है। गायक पर यह हमला चेंबूर में एक लाइव म्यूजिक इवेंट के दौरान हुआ। खबरों के अनुसार पता चला है कि यह हमला सोनू निगम और उनके भाई पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया है। बता दे, इवेंट के दौरान सोनू निगम को कुछ लोगों ने धक्का दिया। वही सिंगर के साथ हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होता नज़र आ रहा है। बता दे, ट्विटर पर साझा किए गए इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि कुछ लोग सीढ़ियों से उतरते समय सिंगर सोनू निगम पर हमला कर रहे है। वही गायक के बॉडीगार्ड द्वारा बीच-बचाव करने के कारण उन्हें सुरक्षित कर लिया गया हैं, परन्तु उनके भाई को इस हमले में काफी चोट आई हैं। इसके चलते बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।