Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सर हैप्पी बर्थडे! गुजरातियों ने अपने लाल को किया इस तरह विश, मोदी का दिल हुआ बाग़-बाग़

सर हैप्पी बर्थडे! गुजरातियों ने अपने लाल को किया इस तरह विश, मोदी का दिल हुआ बाग़-बाग़

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को बीजेपी कार्यकर्ता उत्सव की तरह मना रहे। अपने जन्मदिन दिवस पर पीएम मोदी आज उड़िशा जाएंगे और वहां सुभद्रा योजना लॉन्च करेंगे। इस पहले वो कल गुजरात गए थे, जहां उनका गर्मीजोशी से स्वागत किया गया। पीएम को […]

Gujaratis wished Modi' Happy Birthday
inkhbar News
  • Last Updated: September 17, 2024 09:14:14 IST

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को बीजेपी कार्यकर्ता उत्सव की तरह मना रहे। अपने जन्मदिन दिवस पर पीएम मोदी आज उड़िशा जाएंगे और वहां सुभद्रा योजना लॉन्च करेंगे। इस पहले वो कल गुजरात गए थे, जहां उनका गर्मीजोशी से स्वागत किया गया। पीएम को गुजरात के लोगों ने जन्मदिन विश किया।

खुश हुए मोदी

पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अहमदाबाद के स्थानीय लोग प्रधानमंत्री को देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे। लोगों ने इस दौरान चिल्लाते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पीएम ने जब उनकी आवाज सुनी तो मुस्कुराने लगे और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। आम गुजरातियों के दिल में उनके लिए प्यार देखकर लोग तारीफ़ कर रहे हैं।

गुजरात का सीएम बना पीएम

साल 2014 में जनता ने भारत के सत्ता की चाबी नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपी। लोकसभा चुनाव 2014 में नरेंद्र मोदी NDA का चेहरा बने। जनता ने भारी बहुमत से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाया। 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ भारत के प्रधानमंत्री बने। 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार में वो तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर काबिज हुए।

 

बीजेपी से पहले इस पार्टी के लिए काम कर चुके हैं PM मोदी, नाम चौंकाने वाला