Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘साहब, किस-किस को अपना पति बनाऊं?, जब महिला ने रोते हुए पुलिस से किया सवाल

‘साहब, किस-किस को अपना पति बनाऊं?, जब महिला ने रोते हुए पुलिस से किया सवाल

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में महिला उत्पीड़न का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार को एक महिला पुलिस के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची। महिला ने पुलिस को रोते हुए बताया कि पहले पति की मौत के बाद उसकी शादी उसी के देवर से करा दी गई। अब उसकी मौत के बाद […]

crime
inkhbar News
  • Last Updated: May 15, 2022 21:59:13 IST

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में महिला उत्पीड़न का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार को एक महिला पुलिस के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची। महिला ने पुलिस को रोते हुए बताया कि पहले पति की मौत के बाद उसकी शादी उसी के देवर से करा दी गई। अब उसकी मौत के बाद दूसरा देवर उस पर शादी का दबाव बना रहा है। साहब, आखिर मैं किस-किस को अपना पति बनाऊं?

13 साल पहले हुई पहले पति की मौत

पीड़ित महिला ने बताया कि 13 वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद समाज और घरवालों ने उसकी शादी उसके देवर से करा दी। फिर तब से अब तक महिला अपने पति के छोटे भाई के साथ रह रही थी। पीड़ित महिला के पहले पति से दो बच्चे व दूसरे पति से एक बच्चा है। गौरतलब है कि बीते दिन उसके दूसरे पति की भी मौत हो गई। जिससे कि महिला पर फिर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

देवर बना रहा अपने साथ शादी का दबाव

महिला के दूसरे पति की मौत के बाद एक और देवर शादी उससे करने के लिए दबाव बनाने लगा, जिससे वह काफी परेशान है। पीड़ित महिला ने बताया कि जो कोई उसकी मदद करने की कोशिश करता है तो देवर तो उसके साथ अभद्रता करता है। थाने में तहरीर देकर महिला ने कहा कि साहब मेरी मदद करें। इस मामले में पुलिस ने कहा है मामला संज्ञान में आ
चुका है। इस मामले तफ्तीश कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

Delhi-NCR में बढ़े कोरोना के केस, अध्यापक-छात्र सब कोरोना की चपेट में, कहीं ये चौथी लहर का संकेत तो नहीं

IPL 2022 Playoff Matches: ईडन गार्डन्स में हो सकते हैं आईपीएल 2022 के प्लेऑफ मुकाबले, अहमदाबाद में होगा फाइनल

Tags