भोपाल। पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर देश के कई राज्यों में हुई हिंसा पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा से जलते हैं। इसीलिए वो धर्म के नाम पर कुछ उन्मादियों को भड़का रहे है।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आगे कहा कि अगर हिंसा को लेकर देश को सजग होना होगा, सरकार पूरी तरह सजग है। उन्होंने आगे कहा कि क़ानून के दायरे में जो हो सकता है वो सरकार करेगी।
प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हमारी संस्कृति में कोई टकराव नहीं है, वर्तमान स्थिति देश के लिए चुनौती और चिंता का विषय है।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि मुझे ऐसा नहीं लगता है, अगर ये घटना पाकिस्तान प्रायोजित है तो पाकिस्तान में बम डाल दो। लद्दाख में तो चीन घुस गया है। वहां चीन ने सभी अस्त्र-शस्त्र लाकर रखे हैं। चीन को आंखे उठाकर बोलो, पाकिस्तान की बात हम देख लेंगे।
बता दें कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा एक टीवी चैनल पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बीते शुक्रवार को देश के कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन और हिंसा हुई। जिसमे झारखंड के रांची, यूपी के प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर शामिल है।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने एक निजी टीवी चैनल की बहस में पैगंबर मुहम्मद के ऊपर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद नूपुर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भाजपा प्रवक्ता पर पैगंबर का अपमान करने का आरोप लगने लगा और और नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग भी उठने लगी। इसके बाद बीजेपी ने रविवार को नूपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया।
India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें