नई दिल्ली :इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आई है। संसद भवन के पास एक युवक ने खुद को आग लगा ली है। पुलिस को मौके पर पेट्रोल भी मिला है। युवक बुरी तरह झुलस गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।

घटना के बाद संसद भवन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को घटनास्थल पर पेट्रोल भी मिला है, हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटनास्थल से बरामद हुआ पेट्रोल

घटनास्थल से पेट्रोल बरामद किया गया है, जिससे पता चलता है कि यह घटना पहले से ही योजनाबद्ध थी और इसे अंजाम दिया गया। जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है, वहीं आत्महत्या करने वाले व्यक्ति को गंभीर रूप से जली हुई हालत में अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

देखें वीडियो :-

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्मदाह के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इस शख्स ने रेल भवन के पास खुद को आग लगाई और फिर संसद की तरफ भागा और वहीं गिर गया। मौके से दो पन्नों का एक आधा जला हुआ नोट मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस का कहना है कि ‘आज उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी जितेंद्र नाम के शख्स ने रेल भवन के गोल चक्कर पर खुद को आग लगा ली। स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ सिविल लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई और शख्स को अस्पताल पहुंचाया। हम समझ सकते हैं कि मामला बागपत में निजी रंजिश का है, आगे की जांच जारी है।’

यह भी पढ़ें :-

बिहार के नए राज्यपाल मो. आरिफ के साथ तालमेल बिठा पाएंगे CM नीतीश कुमार ?

भगोड़ा जाकिर नाइक विदेश में काट रहा है मौज, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस उम्र में भी ये…..