UP News: एक बार फिर एक सास ने बड़ा कांड कर दिया। जी हाँ एक बार फिर से ये सास अपने दामाद को लेकर फरार हो गई। पिछले दो महीने से सास-दामाद की कई ऐसे लव अफेयर सामने आ रहे हैं, वहीँ अलीगढ़ के बाद अब ऐसा ही एक मामला गोंडा से भी सामने आया है। दरअसल, सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। दरअसल, यहां एक दामाद का अपनी विधवा मौसी से पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिर एक दिन दोनों भाग गए। अब पत्नी रोटी-बिलखती तीन बच्चों के साथ एसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची है।
अब आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला नवाबगंज इलाके का है। दरअसल, यहां रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और विधवा मौसी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। वहीँ पीड़िता का कहना है कि उसका पति उसकी विधवा मौसी को लेकर फरार हो गया है। इस दौरान महिला ने एसपी से कहा- साहब! मेरा मायका धानेपुर में है। मेरा निकाह बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी इरफान से 1 नवंबर 2017 को हुआ था।
वहीँ पीड़िता का कहना है कि, शादी के बाद हमें एक बेटा और दो बेटियां हुईं। महिला का आरोप है कि उसका पति इरफान अपनी मौसी के साथ भागा है। वहीँ इस दौरान न्याय पाने के लिए वो गोंडा से लेकर लखनऊ तक पुलिस अफसरों के चक्कर लगा रही है। पीड़िता के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद वो रोजगार के लिए पति के साथ लखनऊ आ गई। जहां वो किराए के कमरे में रहने लगी। इतना ही नहीं पत्नी ने ये भी बताया कि, वो कमरे में रहती थी जबकि उसका पति इरफान ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
महिला ने ये भी कहा कि, मेरी सगी मौसी गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। साल 2018 में मेरी मौसी के पति असामायिक मौत हो गई थी। इसके बाद मौसी का लखनऊ में हमारे घर पर आना-जाना शुरू हो गया। पहले तो मैंने यही सोचा कि शायद मौसी पति की मौत से काफी दुःखी हैं। अकेली पड़ गई हैं।इसलिए शायद मन शांत करने के लिए हमारे यहां आ-जा रही हैं। लेकिन इस बीच मेरे पति और मौसी के बीच अफेयर शुरू हो गया।