Raja raghuvanshi murder case: मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में हत्या की आरोपी राजा की पत्नी सोनम और उसके दोस्त हर दिन नई बातें बता रहे हैं। उन्होंने शिलांग में क्राइम सीन पर बताया कि सबकुछ सोनम के इशारे पर हुआ। दरअसल, शिलांग पुलिस ने मंगलवार को क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में सभी आरोपियों से पूछताछ की गई। इसी आधार पर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया। इस दौरान पुलिस को कई अलग-अलग जानकारियां मिलीं।’ शिलांग एसपी विवेक सिम ने बताया कि हत्या के दौरान सोनम भी वहीं मौजूद थी। पोस्टमार्टम में पता चला है कि राजा की हत्या धारदार हथियार से की गई है। उन्होंने बताया कि पार्किंग स्थल पर पहुंचने से ठीक पहले सोनम ने हत्या की साजिश में शामिल साथियों को इशारा किया था। इसके बाद राजा टॉयलेट चला गया।
पुलिस के मुताबिक, सोनम का इशारा पाकर विशाल उर्फ विक्की ने सबसे पहले राजा के सिर पर वार किया। उसके सिर से खून बहने लगा। उसके बाद आनंद और आखिर में आकाश ने भी राजा पर जानलेवा हमला किया। हमला इतना घातक था कि राजा अधमरा हो गया और उसके पूरे शरीर से खून बहने लगा। खून देखकर सोनम चीख पड़ी और वहां से चली गई। हालांकि, उसके साथियों को अभी भी काम पूरा करना था। उन्होंने राजा के शव को एक खाई में फेंक दिया। इसके बाद वे वहां से भाग गए।
मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने मेघालय के सोहरा गए थे। इसी ट्रिप पर उनकी हत्या कर दी गई। कई दिनों तक हत्या की गुत्थी अनसुलझी रही। मामले में जांच के लिए राज्य के मुख्यमंत्री को भी बयान जारी करना पड़ा। इसके बाद मेघालय पुलिस ने मामले को सुलझाने की काफी कोशिश की। हत्या के 17 दिन बाद पुलिस हत्यारों तक पहुंचने में सफल रही।चौंकाने वाली बात यह थी कि हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि राजा की पत्नी सोनम ने ही रची थी। इस साजिश में उसकी मदद चार लोगों ने की थी। पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ की। इस हत्या में राजा की पत्नी सोनम, उसका कथित प्रेमी राज सिंह कुशवाह और उसके दोस्त आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी शामिल थे।पुलिस सभी आरोपियों को उस जगह ले गई, जहां राजा की हत्या की गई थी। ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
एसपी ने बताया कि अब तक की जांच में लव ट्राएंगल को ही मकसद बताया गया है। हालांकि जांच अधिकारी सिर्फ प्रेम त्रिकोण को ही एकमात्र मकसद नहीं मान रहे हैं। वे अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी जांच कर रहे हैं।पुलिस ने झरने के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। हथियार उसी जगह से बरामद किए गए, जहां राजा का शव मिला था। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और जांच जारी है।
जिस फोन का बढ़ा-चढ़ाकर प्रचार कर रहे थे Trump, वो निकला चीन का माल, पूरी दुनिया में उड़ गई खिल्ली