Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर कड़ी निगरानी रख रही है।
किस बीमारी से जूझ रही सोनिया गांधी?
सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, “कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को कल (15.06.2025, रविवार) रात 9:00 बजे सर गंगा राम अस्पताल में पेट से संबंधित समस्या के लिए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।”
ईरान ने इजरायल के खिलाफ जासूसी करने के आरोप में शख्स को दी फांसी, मोसाद के लिए करता था काम
कुछ दिन पहले भी बिगड़ी थी तबीयत
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ दिन पहले ही सोनिया गांधी की तबीयत हिमाचल प्रदेश में अचानक बिगड़ गई थी। उस दौरान उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) लाया गया था। गौरतलब है कि इस साल फरवरी में भी सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया है कि इस बार भी घबराने की कोई बात नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है।
78 साल की हैं सोनिया गांधी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी फिलहाल 78 साल की हैं और पिछले चार-पांच सालों में कई बार उनकी तबीयत बिगड़ चुकी है। अलग-अलग स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी को पिछले काफी समय से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। साल 2022 में जब वह कोरोना से संक्रमित हुईं तो उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। वहीं, सितंबर 2022 में जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें एक बार फिर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जनगणना के लिए केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, 1 मार्च 2027 तक पूरी होगी प्रक्रिया