Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी, गंगा राम हॉस्पिटल में हुई थी भर्ती

सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी, गंगा राम हॉस्पिटल में हुई थी भर्ती

नई दिल्ली। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार यानी 10 जनवरी को दोपहर लगभग 3 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को 4 जनवरी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ अस्पताल […]

Sonia Gandhi Discharged
inkhbar News
  • Last Updated: January 11, 2023 15:35:00 IST

नई दिल्ली। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार यानी 10 जनवरी को दोपहर लगभग 3 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को 4 जनवरी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ अस्पताल पहुंची थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ. अजय स्वरूप ने तब बताया था कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की समस्या को लेकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोनिया गाँधी को डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था।

यात्रा रोककर अस्पताल गए थे राहुल

बता दें , सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद राहुल गांधी ने बीच में ही भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर दिल्ली उनसे मिलने भी गए थे। तब भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही थी।जानकारी के अनुसार , इससे पहले कोविड संबंधी समस्याओं के कारण पिछले साल जून के महीने में भी सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। सोनिया गांधी कुछ महीने पहले अपनी गर्दन की जांच के लिए विदेश भी गई थीं।

यात्रा में भी शामिल हुई थीं सोनिया गांधी

सूत्रों के मुताबिक , बीते दिसंबर के महीने में सोनिया गांधी दिल्ली में हुई भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं और थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ उसका नेतृत्व भी किया था। बता दें , पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कन्याकुमारी में पिछले साल सितंबर में शुरू हुई यात्रा में भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा पहले सोनिया गांधी ने अक्टूबर में यात्रा में में भाग लिया था जब ये यात्रा कर्नाटक में थी।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार