Sonia Gandhi On Israel-Iran War : इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की अपनी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार में इस जंग को लेकर एक लेख लिखा है। लेख में उन्होंने कहा कि ईरान भारत का पुराना दोस्त रहा है और हमारे साथ उसके गहरे संबंध हैं।

ईरान का जम्मू-कश्मीर समेत कई अहम मौकों पर भारत का साथ देने का इतिहास रहा है। 1994 में ईरान ने कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में भारत की आलोचना वाले प्रस्ताव को रोकने में मदद की थी। सोनिया गांधी के इस लेख को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

भारत के इजरायल के साथ रिश्ते

सोनिया गांधी ने अपने लेख में भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक संबंधों पर भी प्रकाश डाला है। इससे हमारे देश को तनाव कम करने और शांति को बढ़ावा देने के लिए एक पुल के रूप में कार्य करने की नैतिक जिम्मेदारी और कूटनीतिक लाभ मिलता है। लाखों भारतीय नागरिक पूरे पश्चिम एशिया में रहते हैं और काम करते हैं, जिससे इस क्षेत्र में शांति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित का विषय बन जाती है।

इसके अलावा उन्होंने फिलिस्तीन के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस मानवीय आपदा के सामने मोदी सरकार ने शांतिपूर्ण दो-राज्य समाधान के लिए भारत की दीर्घकालिक और सैद्धांतिक प्रतिबद्धता को त्याग दिया है, जो एक संप्रभु, स्वतंत्र फिलिस्तीन की कल्पना करता है, जो आपसी सुरक्षा और सम्मान के साथ इजरायल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रह सकता है।

‘अभी भी बहुत देर नहीं हुई, जिम्मेदारी से काम करना चाहिए’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि गाजा में तबाही और अब ईरान के खिलाफ तनाव में बेवजह बढ़ोतरी पर भारत की चुप्पी हमारी नैतिक और कूटनीतिक परंपराओं से अलग है। अभी भी बहुत देर नहीं हुई है। भारत को स्पष्ट रूप से बोलना चाहिए, जिम्मेदारी से काम करना चाहिए और तनाव कम करने तथा पश्चिम एशिया में बातचीत की वापसी को बढ़ावा देने के लिए हर उपलब्ध कूटनीतिक चैनल का उपयोग करना चाहिए।

International Yoga Day 2025: ‘योग सभी का है और सभी के लिए है…’, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर PM Modi ने पूरी दुनिया को दिया संदेश

मस्क ने नहीं मानी ट्रंप की बात, भारत में जल्द होगी Tesla की एंट्री…जाने अगले महीने कहां पर खुलने जा रहा कंपनी का पहला शोरूम?