शिमला। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इलाज के लिए उन्हें शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों की टीम उनकी ECG, MRI समेत कई अन्य जांचें कर रही है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सोनिया गांधी को किस तरह की स्वास्थ्य समस्या हुई है। वह 2 जून को अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ शिमला पहुंची थीं और छराबड़ा स्थित अपने फार्म हाउस में ठहरी हुई थीं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रमुख मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने जानकारी दी कि सोनिया गांधी को सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाया गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है।
इधर, सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपना ऊना दौरा रद्द कर दिया है। वे अब शिमला वापस लौट रहे हैं और कुछ ही देर में IGMC अस्पताल पहुंच सकते हैं।
Corona Cases In India: भारत में कोरोना का कहर जारी, एक्टिव केस 5700 के पार, 24 घंटे में 4 मौतें