Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • प्रशासन ने छीना रोज़गार, सोनू सूद ने किया उपचार, ग्रेजुएट चाय वाली की ऐसे की मदद

प्रशासन ने छीना रोज़गार, सोनू सूद ने किया उपचार, ग्रेजुएट चाय वाली की ऐसे की मदद

पटना। कुछ समय से सोशल मीडिया में एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा था, जो पटना वीमेन कॉलेज के बाहर चाय की टपरी लगाए हुए थी। लेकिन प्रशासन के अड़ियाल रवैये ने इस ग्रेजुएट चाय वाली की टपरी को हटा दिया जिसके बाद सोशल मीडिया में इस चाय वाली के विलाप का वीडियो वायरल […]

सोनू सूद ने की ग्रेजुएट चाय वाली की मदद
inkhbar News
  • Last Updated: November 21, 2022 08:22:15 IST

पटना। कुछ समय से सोशल मीडिया में एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा था, जो पटना वीमेन कॉलेज के बाहर चाय की टपरी लगाए हुए थी। लेकिन प्रशासन के अड़ियाल रवैये ने इस ग्रेजुएट चाय वाली की टपरी को हटा दिया जिसके बाद सोशल मीडिया में इस चाय वाली के विलाप का वीडियो वायरल होने लगा, वीडियो के वायरल होते ही कोरोना काल से ग़रीबो के मसीहा बने सोनू सूद ने इस चाय वाली की मदद कुछ इस तरह से की।

क्या किया सोनू सूद ने ?

पटना वीमेन कॉलेज के बाहर चाय की टपरी लगाने वाली प्रियंका की दुकान प्रशासन ने अतिक्रमण का हवाला देते हुए हटा दी जिसके वाद प्रियंका ने सोशल मीडिया मे विलाप आरम्भ कर दिया, सोशल मीडिया में प्रियंका का वायरल वीडियो शायद सोनू सूद तक भी पहुंच गया है जिसके बाद सोनू सूद ने एक ट्विट के माध्यम से प्रियंका को आश्वासन देते हुए लिखा है कि, प्रियंका की चाय की दुकान के लिए व्यवस्था करवा दी गई है । अब प्रियंका को वहां से कोई नहीं हटाएगा, बिहार आकर जल्द ही प्रियंका के हाथ की चाय पीते हैं। जय हिंद

क्यों खोली प्रियंका ने चाय की दुकान?

चाय की दुकान चलाने वाली प्रियंका नाम की यह लड़की इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट है, प्रियंका का कहना है कि, ग्रेजुएशन के बाद भी जब उन्हें दो वर्षो तक लगातार मशक्कत करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तब
उन्होने ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से पटना वीमेन कॉलेज के सामने यह दुकान खोल ली। हम आपको बता दें कि, प्रियंका की दुकान प्रशासन ने अतिक्रमण का हवाला देते हुए हटा दी थी। जिस पर प्रियंका ने रो कर मदद की गुहार करते हुए वीडियो शेयर किया था। पटना नगर निगम की कार्रावाई के बाद प्रियंका ने रोते हुए कहा कि, पटना में बहुत से गैर कानूनी काम होते हैं लेकिन उनकी दुकान को ही निशाना बनाया गया है। प्रशासन चाहता है कि, वो लड़की हैं तो घर पर बैठकर खाना बनाएं। प्रियंका ने दावा किया है कि, प्रशासन उनके बिजनेस को बंद करवाना चाहता है।